पानीपत के एक कॉलेज में बीए थर्ड ईयर की छात्रा के चेहरे और गर्दन पर तेजाब डालकर हत्या कर दी गई। शव जीटी रोड स्थित गोशाला मंदिर के ऊपर हॉल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। छात्रा से दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Panipat Murder
पुलिस को मंगलवार शाम 4:00 बजे जीटी रोड स्थित गोशाला मंदिर के ऊपर हॉल में एक युवती का शव संदिग्ध हालात में मिला। गोशाला मंदिर के पुजारी के भतीजे ने शव को सबसे पहले देखा और प्रबंधन ने थाना चांदनी बाग पुलिस को इस संबंध में सूचना दी थी।
विज्ञापन
3 of 5
Panipat Murder
पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई। परिजन भी सूचना मिलते ही गोशाला मंदिर में पहुंचे। परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी पानीपत स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार सुबह वह घर से कॉलेज गई थी।
4 of 5
Panipat Murder
झुलस गया था चेहरा और गर्दन
तेजाबनुमा पदार्थ गिरने से गोशाला के हॉल में पड़ा छात्रा का शव बुरी तरह झुलस गया था। चेहरे का कुछ हिस्सा और गर्दन के पास और छाती पर त्वचा बुरी तरह झुलस गई थी। छात्रा से दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। गोशाला मंदिर के पुजारी ने सबसे पहले शव को देखा और प्रबंधन को जानकारी दी।
थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार के मुताबिक गोशाला मंदिर के हॉल में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का शव मिला है। तेजाबनुमा ज्वलनशील पदार्थ फेंककर उसकी हत्या की गई है। छात्रा के पिता के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को जल्द ही काबू कर लेगी।