फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर बने हैवान, महिलाओं का बहाया खून, युवक की ले ली जान, तस्वीरें

Wed, 27 Jul 2016 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 6
मलकपुर में हमला कर युवक की हत्या - फोटो : amar ujala
नशे के लिए पैसा न मिलने पर तस्करों ने एक घर में घुसकर हैवानियत दिखाई। ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या कर दी, जबकि 4 महिलाएं घायल हैं। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

आरोपी फरार हो गए

2 of 6
अस्पताल में उपचाराधीन शिंदोबाई - फोटो : amar ujala
वारदात, पंजाब के लुधियाना जिले के गांव मलकपुर में मंगलवार सुबह करीब तीन बजे हुई। आरोपी फरार हो गए। मृतक की पहचान गुरिंदरजीत सिंह उर्फ गिंदा (23) के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उच्चाधिकारी और थाना हैबोवाल के SHO अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

गिंदा को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया

3 of 6
मृतक गुरिंदरजीत सिंह उर्फ गिंदा - फोटो : amar ujala
पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गिंदा को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल में उपचाराधीन शिंदोबाई को डॉक्टरों ने घर भेज दिया है। अभी अस्पताल में दाखिल जगीरो बाई, गिंदा की पत्नी संदीप कौर उर्फ सीता और जगीरों का बेटा लक्ष्मण अस्पताल में उपचाराधीन है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। 
 

देर रात को हथियारबंद युवक घर में आए

4 of 6
Malakpur Attack - फोटो : amar ujala
थाना हैबोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने कहा कि गिंदा गांव में ही ठेके पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी भी करता था। गिंदा को नशे की लत लगी हुई थी। अक्सर वह नशा बाहर से ही कर घर आता था। परिवार वालों को पता नहीं था कि वह कौन सा नशा करता है। सोमवार शाम को वह कुछ युवकों के साथ नशा कर घर आ गया, लेकिन पैसे नहीं देकर आया। देर रात को हथियारबंद युवक घर में आए और उन्होंने गिंदा से नशे के पैसे मांगे। 
विज्ञापन

गिंदा पैसे नहीं दे पाया और...

5 of 6
थाना हैबोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह - फोटो : amar ujala
गिंदा पैसे नहीं दे पाया और आस-पास के लोगों ने किसी तरह युवकों को समझाकर वहां से भेज दिया। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे हथियारबंद युवक फिर से घर में घुसे और उन्होंने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को अस्पताल दाखिल कराया गया। गिंदा की एक हाथ की सभी अंगुलियां कटी हुई थी और टांग पर गहरी चोट थी। डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता हरदीप सिंह भी नशा करने के आदी है

6 of 6
Malakpur Attack - फोटो : amar ujala
थाना हैबोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने कहा कि गिंदा के पिता हरदीप सिंह भी नशा करने के आदी है। करीब दस दिन से वह पटियाला के एक नशा छुड़ाओ केंद्र में अपना इलाज करवा रहे थे। उन्हें घर पर हुए हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्हें गिंदा की मौत की जानकारी है। पुलिस गिंदा के संपर्क में रहने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ करेगी कि गिंदा के किन नशा तस्करों से संबंध थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें