फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की मालकिन चला रही थी सेक्स रैकेट, 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सेक्स रैकेट भिवानी में, 4 महिला समेत 5 गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
घर की मालकिन अपने ही घर में चला रही सेक्स रैकेट। पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार। मामला हरियाणा की भिवानी का है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सेक्स रैकेट भिवानी में, 4 महिला समेत 5 गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
पुलिस ने गुप्त सूचना मारकर वेश्यावृत्ति के आरोप में 4 महिलाओं समेत 5 को गिरफ्तार किया। रामनगर कॉलोनी में पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई कर एक व्यक्ति समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज किया है। रामनगर कॉलोनी में वेश्यावृत्ति की सूचना मिलने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे शहर थाना पुलिस ने एसएचओ संदीप शर्मा के नेतृत्व में छापा मारा। पुलिस ने मकान से चार महिलाओं और एक व्यक्ति को काबू किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सेक्स रैकेट भिवानी में, 4 महिला समेत 5 गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
पकड़ी गई महिलाओं में एक मकान मालकिन है तो दो भिवानी, एक रोहतक से ही है। आरोपी व्यक्ति गांव धिराणा से है। मकान मालकिन और एक अन्य महिला मिलकर यह रैकेट चला रहे थे। रोहतक और भिवानी निवासी महिलाएं वेश्यावृत्ति करती थीं।

4 of 5
सेक्स रैकेट भिवानी में, 4 महिला समेत 5 गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
पुलिस पांचों को पकड़कर शहर थाने लेकर आई। दोपहर को पुलिस की कार्रवाई देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि वेश्यावृत्ति की सूचना पर रामनगर के एक मकान में छापा मारा था। जहां से चार महिलाओं और एक व्यक्ति को काबू किया गया है। सभी के खिलाफ वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेक्स रैकेट भिवानी में, 4 महिला समेत 5 गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
रामनगर कॉलोनी में वेश्यावृत्ति का यह खेल काफी दिनों से चल रहा था। स्थानीय लोग इससे परेशान थे। लोगों ने इसका विरोध भी किया मगर मकान मालिक ने नहीं सुनी। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि महिला ने पूरी कॉलोनी का माहौल खराब कर रखा है। मना करने पर झगड़ते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें