स्कूल बस को चीरती हुई एक पिकअप अंदर जा घुसी, 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दभरी कहानी यहीं खत्म नही होती, हादसे की खबर के बाद मां को भी हार्टअटैक आ गया।
विज्ञापन
2 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर
घटना पंजाब के होशियारपुर की है, जहां दसूहा तलवाड़ा रोड पर शुक्रवार सुबह जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की बस और आलू से भरी पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीन स्कूली बच्चों और बस चालक की मौत हो गई। हादसे में बस सवार महिला परिचारिका सहित 16 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर
जानकारी के अनुसार, जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूहा की बस तलवाड़ा से स्कूल की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव सिंहपुर में दसूहा-तलवाड़ा रोड पर घोगरा के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बस को टक्कर मार दी। यह पिकअप आलू की बोरियों से लदी हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बस के चालक की तरफ से बस को चीरती हुई भीतर जा घुसी। हादसे में बस चालक और उसकी सीट के पीछे बैठे तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर
कस्बे से चार किलोमीटर दूर गांव खटीगढ़ में एक महिला को जब स्कूल बस के हादसे की खबर मिली तो उसका दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विपन उर्फ दीपा हाजीपुर में मनियारी की दुकान करता था। उसके बच्चे भी दसूहा के कैंब्रिज स्कूल में ही पढ़ते थे। उसकी पत्नी पूजा बच्चों के स्कूल जाने के बाद गांव खटीगढ़ में अपने घर पर थी।
विज्ञापन
5 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर
हादसे की खबर सुनते ही महिला की मौत
इस दौरान किसी ने उसे बताया कि कैंब्रिज स्कूल की बस का एक्सीडेंट हुआ है। यह सुनते ही उसे घबराहट होने लगी और सीने में तेज दर्द उठा। घरवाले उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। अभी वह बीच रास्ते ही पहुंचे थे कि पूजा ने दम तोड़ दिया। महिला के बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते हैं लेकिन वे उस बस में सवार नहीं थे, जिसका एक्सीडेंट हुआ है। बच्चे उसी रूट पर चलने वाली स्कूल की दूसरी बस में सवार थे।
विज्ञापन
6 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर
जन्मदिन पर ली छुट्टी ने बचाई जान
कैंब्रिज स्कूल की टीचर मोनिका ठाकुर इसी बस में जाती थी। मोनिका का शुक्रवार को जन्मदिन था, इसलिए वे छुट्टी पर थीं। जिस वक्त हादसा हुआ वह मेडिकल चेकअप के लिए जालंधर जा रही थी। हादसे की खबर सुनते ही वह रास्ते से लौट आईं। हादसे में बस के चालक की तरफ का हिस्सा बुरी तरह टूट गया और ड्राइवर और उसके पीछे की सीट पर बैठे बच्चे मौत का शिकार हो गए। मोनिका बस में रोजाना ड्राइवर सीट के पीछे बैठती थी।
विज्ञापन
7 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर
शिक्षा मंत्री ने डीईओ से हादसे की जांच रिपोर्ट मांगी
शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने दसूहा सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों और एक चालक की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर से मामले के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी है। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार बेहद दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने घायल छात्रों की कुशलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों, विधायकों ने जाना हालचाल
होशियारपुर रेफर किए गए घायलों का हालचाल जानने विधायक सुंदर शाम अरोड़ा, एसएसपी एचएस भुल्लर और सिविल सर्जन शिवम अस्पताल पहुंचे। अरोड़ा ने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज में कोई कमी न आने देने की बात कही। दसूहा अस्पताल में पहुंचे जिलाधीश विपुल उज्जवल व दसूहा एसडीएम हिमांशु अग्रवाल व डीएसपी राजिंदर शर्मा ने घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज और उनकी सुविधा के लिए हर टीमें लगाई गई हैं।