फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक वाली साध्वी की 'खूनी लीला': पोस्टमार्टम पर छलका परिवार का दर्द

Thu, 17 Nov 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
1 of 8
बंदूक वाली साध्वी की 'खूनी लीला'
बंदूक चलाने की शौकीन साध्वी की 'खूनी लीला' की शिकार महिला के परिवार का दर्द उसके पोस्टमार्टम पर छलक पड़ा। जानिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 8
बंदूक वाली साध्वी की 'खूनी लीला'
गौरतलब है कि बीते दिन शादी समारोह से पहले आयोजित शगुन पार्टी में देवा फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों के हर्ष फायरिंग करने के दौरान गोली और छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन

3 of 8
बंदूक वाली साध्वी की 'खूनी लीला'
आधा दर्जन से अधिक लोगों ने करीब 100 राउंड फायर किए। इस दौरान गन से निकले छर्रे पास में कुर्सी पर बैठी विक्की की मौसी सुनीता (42) को लगे जिसकी मौत हो गई, जबकि सुखदेव, अनिल, विनोद और 11 वर्षीय मनस्वी जख्मी हो गई, इनकी हालत अब ठीक है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

4 of 8
बंदूक वाली साध्वी की 'खूनी लीला'
साध्वी और सुरक्षा कर्मियों ने डीजे पर मित्रां नू शौंक गोलियां चलाउण दा गाना चलवाकर रिवाल्वर, पिस्टल और बंदूकों से करीब 60 से 70 राउंड हर्ष फायरिंग की। इसी दौरान एक बंदूक से फायर मिस होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर समेत सात-आठ अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

5 of 8
बंदूक वाली साध्वी की 'खूनी लीला'
मौके से गोलियों के दर्जनों खोल बरामद किए गए हैं। गोली का शिकार हुई महिला सुनीता का बुधवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। इस दौरान वहां मौजूद परिजनों ने तत्काल साध्वी देवा ठाकुर को पकड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि साध्वी का काम शादी में आशीर्वाद देना था न कि फायरिंग करना।
विज्ञापन

6 of 8
बंदूक वाली साध्वी की 'खूनी लीला'
रेलवे स्टेशन के पास स्थित सावित्री मैरिज लॉन में हरि किशन मेहता के बेटे विक्की मेहता की शादी के उपलक्ष्य में शगुन पार्टी थी। फेरे बुधवार को होने हैं। समारोह में साध्वी देवा ठाकुर अपने साथ लगभग सात-आठ हथियारबंद युवकों को लेकर पहुंची थी। दूल्हे को आशीर्वाद देने के बाद साध्वी और उनके साथियों ने हर्ष फायरिंग की। 
विज्ञापन

7 of 8
बंदूक वाली साध्वी की 'खूनी लीला'
मची भगदड़, अफरातफरी का माहौल: समारोह में लोग डीजे की धुन पर झूम रहे थे। महिला को गोली लगने के बाद पैलेस में अफरातफरी मच गई और लोगों में भगदड़ मच गई। जिसको जहां से रास्ता मिला, वहां से भाग निकला। लोगों में गुस्सा देख साध्वी और उनके हथियारबंद सुरक्षा कर्मचारी भी फरार हो गए। 
विज्ञापन

8 of 8
बंदूक वाली साध्वी की 'खूनी लीला'
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो: शादी समारोह में गोलियां चलाने और महिला को गोली लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से शादी की वीडियो एक दूसरे के पास भेज रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें