दिल्ली के एक आध्यात्मिक गुरु के आश्रम में रह रही साध्वी ने गुरु पर रेप के प्रयास और चेलों पर रेप के आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन
2 of 5
यमुनानगर के अस्पताल में दाखिल है पीड़ित साध्वी।
साध्वी का कहना है कि गुरु ने ही यमुनानगर में कार सवार चार व्यक्तियों से उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट करवाई। मामला, यमुनानगर में सामने आया। दिल्ली के सेक्टर 13 रोहिणी की रहने वाली एक महिला ने दिल्ली के एक आध्यात्मिक गुरु (बाबा) पर उसका अपहरण करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
3 of 5
यमुनानगर के अस्पताल में दाखिल है पीड़ित साध्वी।
महिला यमुनानगर में अपनी सहेली से मिलने आई थी। आरोप है कि इस दौरान कार सवार चार व्यक्तियों ने उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। बाद में अपहरणकर्ता महिला को सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गए। शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
4 of 5
यमुनानगर के अस्पताल में दाखिल है पीड़ित साध्वी।
महिला ने बताया कि बीते वर्ष जनवरी-फरवरी में वह बाबा के साथ एक समागम में दुबई गई। आरोप है कि वहां से आने के बाद बाबा के साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बाबा पर भी दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी, तो पुलिस ने पहले तो कार्रवाई नहीं की। बाद में दिल्ली के प्रशांत विहार पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
महिला का कहना है कि उसका मामला दिल्ली हाईकोर्ट में भी चल रहा है। केस को वापस लेने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने बताया कि इसी के चलते ही बाबा ने अपने साथियों से यमुनानगर में उसका अपहरण करवाया।
अजीत कुमार, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर ने बताया कि महिला की शिकायत पर चार अज्ञात व्यक्तियों पर अपहरण, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
-