फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: मौत की 'बारिश', घर में सोते समय छत गिरी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Thu, 08 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
मोगा में बारिश का कहर, चार की मौत
आंधी-तूफान और तेज बारिश दो परिवारों पर कहर बनकर टूटी। घर में सोते समय पूरी छत गिर गई, 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तस्वीरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मोगा में बारिश का कहर, चार की मौत
घटना पंजाब के मोगा की है, जहां गांव पत्तो हीरा सिंह में बरामद की छत गिरने से मलबे में दबकर मां-बेटे और मृतका की 3 वर्ष की दोहती की मौत हो गई और 5 वर्ष की लड़की गंभीर घायल हो गई। वहीं बेदी नगर में भी छत गिरने से मलबे में दबी लड़की की मौत और परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 8
मोगा में बारिश का कहर, चार की मौत
जिले के गांव पत्तो हीरा सिंह निवासी महिला पाल कौर अपने खस्ता घर की मरम्मत करा रही थी। मंगलवार की रात वह परिवार समेत आंगन सो रही थी। सुबह तेज बारिश और तूफान कारण परिवार आंगन से उठ कर बरामदे के नीचे सो गया। इस दौरान बरामदे की छत गिर गई।

4 of 8
मोगा में बारिश का कहर, चार की मौत
मलबे में दबकर पाल कौर उसके बेटे गुरप्रीत सिंह (23), दोहती  सुमन कौर (3) की मौत हो गई। अन्य दोहती कंवलजीत कौर (5) गंभीर घायल हो गई। घायल दोहती को स्थानीय अस्पताल से फरीदकोट रेफर कर दिया गया। सुमन और कंवलजीत कौर बीते दिनों अपने ननिहाल आई थीं। 
विज्ञापन

5 of 8
मोगा में बारिश का कहर, चार की मौत
दूसरी घटना बेदी नगर क्षेत्र में हुई । यहां रिक्शा चालक मेघराज अपने परिवार समेत एनआरआई बलविंदर सिंह के मकान में तकरीबन 10 वर्ष से किराए पर रह रहा है। मंगलवार की रात पूरा परिवार आंगन में सो रहा था। 
विज्ञापन

6 of 8
मोगा में बारिश का कहर, चार की मौत
सुबह तकरीबन 5 बजे शुरू हुई बारिश एवं तूफान कारण परिवार आंगन से उठकर बरामदे के नीचे सो गया। इस दौरान बरामदे की छत नीचे गिर गई। इससे रिक्शा चालक मेघ राज, उसकी पत्नी रेशमा, बेटी शिवानी और गीता रानी (15) की मलबे में दब गई। 
विज्ञापन

7 of 8
मोगा में बारिश का कहर, चार की मौत
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को मलबे से बाहर निकाला।  तब तक गीता रानी मौत हो गई। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन

8 of 8
मोगा में बारिश का कहर, चार की मौत
हादसे की जानकारी मिलने पर कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल रिक्शा चालक मेघ् राज और उनके पारिवारिक सदस्यों का हाल चाल पूछा। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने डाक्टरों को घायलों के इलाज में कोई ढील न बरतने की हिदायत भी की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें