फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से सप्लाई होती थीं लड़कियां, कमरे में नहीं कार में होता था 'गंदा काम'

Tue, 04 Jul 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
देह व्यापार का धंधा
कमरे में नही करवा पाया तो कार में कराने लगा 'गंदा काम' और दिल्ली से लड़कियां सप्लाई होती थीं। पुलिस ने एक युवक संग तीन महिलाओं को दबोचा।
विज्ञापन

2 of 6
देह व्यापार का धंधा
हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने कच्चा चमारिया रोड स्थित श्मशान घाट से कार में देह व्यापार करते एक युवक सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि एक युवक तीन महिलाओं को कार में बैठाकर कच्चा चमारिया रोड स्थित श्मशान घाट पर खड़ा है। आरोपी वहां ग्राहक के इंतजार में खड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
हरियाणा में देह व्यापार
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काले शीशे वाली कार में बैठे युवक और तीन महिलाओं से पूछताछ की। पहले तो महिलाएं और आरोपी युवक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जब पुलिस ने दबाव बनाया तो आरोपी ने सच्चाई उगल दी। आरोपी ने बताया कि वह कार में इन महिलाओं से देह व्यापार करवाता है। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

4 of 6
हरियाणा में देह व्यापार
आरोपियों की पहचान झज्जर के गांव दहकौरा निवासी सुभाष, दिल्ली के कैंप टिगरी निवासी महिला सुमन, मुंबई के शांति नगर निवासी सुभाष शारदा, असम के जुजील तेजपुर टिक्का निवासी सुरिपा खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, यहां उनकी जमानत मंजूर हो गई। पुलिस पूछताछ में सुभाष ने बताया कि वह दिल्ली से लड़कियां रोहतक में सप्लाई करता है।
विज्ञापन

5 of 6
देहव्यापार
सुभाष ने बताया कि वह पिछले करीब दो महीने से इस धंधे में लिप्त है। इंस्पेक्टर सुनीता का कहना है कि कुछ समय पहले आरोपी सुभाष दिल्ली गया था। यहां पर उसकी जान पहचान आरोपी महिला सुमन से हो गई। एक दो बार उसके पास जाने के बाद सुमन और सुभाष ने रोहतक में देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया। सुमन विभिन्न प्रदेशों की लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SEX RACKET
पुलिस ने बताया कि सुभाष ने कुछ समय पहले गांव कन्हेली में एक कमरा किराये पर लिया था। तभी से वह कन्हेली में रहता था। हालांकि वह अपने कमरे में देह व्यापार नहीं करवाता था। आरोपी अपनी कार के अंदर ही देह व्यापार करवाता था। कार को सुनसान जगह पर ले जाकर धंधा होता था। सुभाष के पास जैसे ही ग्राहक की मांग आती थी तो वह दिल्ली से लड़कियों को बुलाता था। इसके बाद कई दिनों तक लड़कियां रोहतक में ही रहती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें