फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका संग फंदे पर झूलने से पहले ऐसा सुसाइड नोट लिखा, मां-बाप के होश उड़े

Thu, 07 Dec 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली
युवक और युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले दोनों ने अलग-अलग सुसाइड नोट लिखे, जिन्हें पढ़कर मां-बाप के होश उड़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली
घटना हरियाणा के रोहतक की है। लाढ़ौत रोड, सेक्टर 36-बी स्थित सनसिटी के फ्लैट में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक गोहाना के नजदीक कहल्पा गांव का रहने वाला था, जबकि युवती रोहतक के एक कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा बतायी जा रही है। पुलिस को दोनों के पास अलग-अलग लिखे सुसाइड नोट मिले हैं, जिसमें मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही माता-पिता से माफी भी मांगी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली
पुलिस के मुताबिक कहल्पा गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप लैब टेक्नीशियन का कोर्स करने के बाद गोहाना के एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रहा था। वह छह माह से रोहतक के लाढ़ौत रोड स्थित सनसिटी के फ्लैट में किराए पर रह रहा था। दोपहर से उसका मोबाइल नंबर नहीं लग रहा था। इसके चलते परिजन परेशान हुए और शाम को फ्लैट पर पहुंचे।

4 of 6
युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली
वहां उन्होंने देखा कि शमशेर ने एक लड़की के साथ कमरे के अंदर फांसी लगा रखी है। अंदर से दरवाजा बंद है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिटी थाना प्रभारी जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। मौके पर छात्रा की किताबें और मोबाइल फोन भी मिला। तुरंत लड़की के परिजनों को बुलाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली
परिजन बोले, नहीं पता कैसे पहुंची फ्लैट तक
पुलिस के मुताबिक लड़की के परिजनों का कहना है कि सुबह लड़की घर से कॉलेज में जाने के लिए निकली थी। अब पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है और शव फ्लैट के अंदर है। उन्हें नहीं पता कि वह कैसे यहां तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली
पुलिस को मौके से युवक व युवती द्वारा लिखे सुसाइड नोट मिले हैं। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए गए। किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। शवों को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
- जगबीर सिंह, एसएचओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें