फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: नामी कारोबारी को सदमा, बर्थडे पर जवान बेटी की हादसे में मौत

Wed, 16 Nov 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बर्थडे पर हादसे में मारी गई व्यापारी की बेटी
जाने माने व्यापारी महावीर प्रसाद गुप्ता की जवान बेटी की बर्थडे पर ही हादसे में मौत हो गई। हादसा स्कूटी के डिवाइडर में टकराने से हुआ। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
बर्थडे पर हादसे में मारी गई व्यापारी की बेटी
हादसा, बहादुरगढ़ में बीते दिन हुआ, हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह अपनी सहेलियों के साथ गणपति धाम जा रही थी। बताया जाता है कि आज लड़की का जन्मदिन था और इसी के चलते वह पूजा करने जा रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
बर्थडे पर हादसे में मारी गई व्यापारी की बेटी
मिली जानकारी के अनुसार, जाने-माने बिजनेसमैन महावीर प्रसाद गुप्ता की बेटी भावना 19 वर्षीय यहां के अार्य कन्या महाविद्यालय में बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी। सोमवार को भावना का जन्मदिन था और इसी के चलते वह पूजा के लिए अपनी दो सहेलियों चिन्नू और ममता के साथ गणपति धाम जा रही थी।

4 of 6
बर्थडे पर हादसे में मारी गई व्यापारी की बेटी
मंदिर से थोड़ी दूर ही उनकी स्कूटी स्लिप होकर डिवाइडर से जा टकराई और तीनों सहेलियां सड़क पर गिर गई। भावना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों सहेलियों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बर्थडे पर हादसे में मारी गई व्यापारी की बेटी
जिस वक्त यह हादसा हुआ, भावना के पिता महावीर प्रसाद और परिवार के अन्य सदस्य अग्रवाल धर्मशाला में जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह करवा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। घटनास्थल पर पहुंचकर वे भावना के शव और उसकी दोनों सहेलियों को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्थडे पर हादसे में मारी गई व्यापारी की बेटी
उधर दुर्घटना की सूचना मिलने पर विधायक नरेश कौशिक ने अस्पताल में पहुंचकर परिवार के साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि महावीर प्रसाद का परिवार इलाके का अच्छा-खासा प्रतिष्ठित परिवार है। उनके चचेरे भाई अशोक गुप्ता नगर परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं, वहीं मौजूदा समय में भी पार्षद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें