कुरुक्षेत्र में घर में घुसकर छात्रा की हत्या करने वाला कोई और नहीं, उसका मौसेरा नाबालिग भाई निकला। हालात बताते हैं कि रेप भी किया। तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
रंजिश के चलते युवक ने घर में घुसकर की मौसेरी बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वारदात, कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में शुक्रवार को हुई थी। हालांकि आरोपी ने हत्या का गुनाह कबूल लिया, लेकिन रेप से इंकार किया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। पुलिस ने आरोपी को संदेह के आधार पर शुक्रवार रात ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी 12 वीं पास कर चुका है और इन दिनों विदेश जाने के लिए आईलेट्स की तैयारी कर रहा था। उसके पिता कनाडा में रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
रंजिश के चलते युवक ने घर में घुसकर की मौसेरी बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि छात्रा की हत्या करने वाला उसका मौसेरा भाई है और नाबालिग है। मामले की जांच सीआईए वन को सौंपी गई थी। डीएसपी सिटी नूपुर विश्नोई भी जांच में जुटी थी। जांच के दौरान किसी ने छात्रा के इस रिश्तेदार के बारे में जानकारी दी थी। तब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह टूट गया और गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे पता था कि छात्रा घर में अकेली है। उसके स्कूल से आने के कुछ देर बाद वह घर में घुस गया। वारदात को अंजाम देने के लिए वह एक बड़ा चाकू अपने साथ लेकर गया था। उसी से उसने छात्रा पर कई वार किए। छात्रा ने बचने का प्रयास भी किया और कमरे में दीवारों पर संघर्ष के निशान मिले हैं। आरोपी के गले पर नाखून के निशान भी हैं।
4 of 7
रंजिश के चलते युवक ने घर में घुसकर की मौसेरी बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रेप से किया इनकार: एसपी ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले छात्रा के साथ रेप किया। हालांकि पूछताछ के दौरान वह इससे इनकार कर रहा। फिलहाल उसके खिलाफ धारा 376, 302 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
5 of 7
रंजिश के चलते युवक ने घर में घुसकर की मौसेरी बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पहले खीचें थे आपत्तिजनक फोटो; एसपी ने बताया कि करीब 4-5 वर्ष पहले इसी लड़के ने छात्रा के कुछ आपत्तिजनक फोटो खींचे थे। इस बात का उसके घर वालों को पता चला तो दोनों परिवारों में विवाद हो गया था। आरोपी भी छात्रा से रंजिश रखने लगा था और शुक्रवार को उसे घर में अकेली पाकर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
6 of 7
रंजिश के चलते युवक ने घर में घुसकर की मौसेरी बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पहले से पता था अकेली है छात्रा: आरोपी अपनी मां और मौसी (मृतक छात्रा की मां) को खुद ही कार से कैथल छोड़ कर आया था। छात्रा के पिता स्कूल में थे। ऐसे में आरोपी को पहले से ही पता था कि छात्रा स्कूल से आने के बाद घर में अकेली है। बताया जाता है कि वह लगातार कैथल में अपनी मां और मौसी से फोन पर कांटेक्ट में था। जिससे उसे उनकी लोकेशन के बारे में भी पता चलता रहा और उसने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे दिया।
डीएवी स्कूूल की 10वीं की छात्रा की बेहरमी से हत्या
- फोटो : amar ujala
मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम: एलएनजेपी में शनिवार सुबह छात्रा के शव का मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे वे अंतिम संस्कार के लिए करनाल लेकर चले गए। छात्रा के पिता करनाल जिले में ही सरकारी शिक्षक है।