कनाडा से आई युवती ने बस स्टैंड पर ये कहते हुए बवाल कर दिया कि उसके भाई ने उसके साथ रेप किया है, केजरीवाल उसे इंसाफ दिलाएं। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 5
foreign girl
मामला, हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा बस स्टैंड का है। चंडीगढ़ से हिसार जा रही बस के पिहोवा पहुंचते ही ये युवती बस से उतरी और चिल्लाना शुरू कर दिया कि उसके साथ चचेरे भाई ने रेप किया है। लड़की 2 घंटे तक पंजाब सरकार और रिश्तेदारों को भला बुरा कहती रही।
विज्ञापन
3 of 5
canada girl rape
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने बताया कि उसकी मां कनाडा मूल की है और उसके पिता लुधियाना के सिख हैं। वह लुधियाना के एक इंस्टीटयूट में पढ़ती है और कनाडा के ओकटोवा में रहती है। आरोप लगाया कि प्रापटी विवाद के चलते उसके ताउ उसके पीजीआई में एडमिट पिता को मरवाना चाहते हैं।
4 of 5
canada girl rape
युवती ने आगे कहा कि उसके ताऊ ने उसके साथ मारपीट की। उसने शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया। युवती बोली कि पंजाब पुलिस व पंजाब सरकार पर उसे विश्वास नहीं है इसलिए वह केजरीवाल से मिलने जा रही है ताकि अपने पिता को न्याय दिला सके।
महिला कॉन्स्टेबल न होने के कारण पुलिस व प्रशासन एम्बुलेंस लेकर बेबस की तरह खड़ा रहा। दो घंटे बाद कुरुक्षेत्र के महिला थाने से पुलिस आई और युवती को अपने साथ ले गई। एसडीएम दलबीर सिंह ने बताया कि महिला पुलिस लड़की को मेडिकल जांच के लिए एलएनजेपी अस्पताल लेकर गई है।