'मेरा भाई नशा तस्कर नहीं था, उसे घर से अगवा कर उसके हाथ पांव काट गांव के चौराहे पर फेंक दिया इन लोगों ने'
2 of 8
Bathinda Murder
ये कहना है पंजाब के बठिंडा के गांव भागीबांदर में नशा तस्कर बताकर मारे गए युवक विनोद कुमार उर्फ सोनू के परिजनों का। उन्होने गांव की महिला सरपंच के बेटे राजू व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।
3 of 8
Bathinda Murder
युवक के रिश्तेदार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। संबंधियों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार नहीं करती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद भी किसी भी व्यक्ति को इस मामले में नामजद नहीं किया है।
4 of 8
Bathinda Murder
जगदीश ने आरोप लगाया कि उसके मौसेरे भाई सोनू को राजू और उसके साथियों ने घर से अगवा कर उसके हाथ पांव काट कर गांव के चौराहे पर फेंक दिया। इसके बाद गांव की ही एक युवती ने लोगों को इकट्ठा कर सोनू की खून से लथपथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और लिखा कि गांव वालों ने नशा तस्कर को सजा देते हुए काट दिया है।
5 of 8
Bathinda Murder
जगदीश ने बताया कि असल मामला तो यह है कि महिला सरपंच के बेटे पर सोनू ने कुछ दिन पहले ही एक केस दर्ज करवाया था जिससे बचने के लिए राजू ने पहले साथियों समेत उसके भाई को अगवा कर हाथ पांव काट दिया फिर उस युवती के सहारे गांव के लोगों को इकट्ठा कर सोनू को नशा तस्कर पेश कर मौत के मुंह में जाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
6 of 8
Bathinda Murder
सोनू के बयान के आधार पर कार्रवाई करे पुलिस
उसने पुलिस उच्चाधिकारियों से मांग की कि सोनू ने सिविल अस्पताल में मीडिया के सामने जो बयान दिए हैं, उसके आधार पर महिला सरपंच के बेटे राजू और उसके साथियों तथा वीडियो में झूठी बात लिखने वाली युवती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया जाए ।
7 of 8
Bathinda Murder
उसने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार नही कर लेती तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा ।
इस संबंधी थाना तलवंडी साबो प्रभारी जगदीश सिंह का कहना था कि अभी मामले की जांच चल रही है, फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है ।