फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारिस पंजाब दे पर प्रतिबंध की तैयारी: अमृतपाल की बाइक बरामद, भगाने में इस शख्स का दिमाग, जानिए पूरा अपडेट

Thu, 23 Mar 2023 12:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
विज्ञापन
1 of 10
अमृतपाल के भागने का एक और फोटो आया सामने। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में बुधवार को भी पंजाब पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। पांचवें दिन भी उसका सुराग नहीं लगा। वहीं, अमृतपाल पंजाब पुलिस को चकमा देकर जिस बाइक से भागा था, उसे जालंधर से 45 किलोमीटर दूर दारापुर इलाके से बरामद कर लिया गया। यह लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, अमृतपाल के करीबियों की धड़पकड़ जारी है। लुधियाना में उसके चार और साथियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें हनी सिंगला, गुरनाम सिंह, सिमरनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह शामिल हैं।

हनी सिंगला वही शख्स है, जिसने अमृतपाल सिंह के खालसा वहीर (विशेष धार्मिक जुलूस) में फूलों की वर्षा करने की बात की थी। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी ऑनलाइन वीडियो देख कर अमृतपाल से प्रभावित हुए थे। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी अजनाला थाने पर हमले के वक्त भीड़ में शामिल थे। एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया है। अब तक इस मामले में 158 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खालिस्तान समर्थक संगठन ''वारिस पंजाब दे'' के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर शिकंजा कसने के बाद अब उसके संगठन पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार किसी भी समय इस पर प्रतिबंध लगा कर इसे गैर कानूनी घोषित कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 10
अमृतपाल का घर जाहां आज एनआईए ने छापेमारी की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतपाल के माता-पिता से डेढ़ घंटे पूछताछ
पंजाब पुलिस की टीम बुधवार करीब डेढ़ बजे अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंची और उसके माता-पिता से पूछताछ की। एसपी परमिंदर कौर ने बताया कि दोनों से करीब डेढ़ घंटे तक अमृतपाल के ठिकानों के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्होंने बेटे के बारे में किसी भी जानकारी से इन्कार किया। सूत्रों ने जानकारी दी है कि पुलिस ने उन पर दबाव बनाया कि वह अपने बेटे को आत्मसमर्पण करने के लिए कहें। पुलिस की एक टीम लगातार अमृतपाल के घर के बाहर पहरा दे रही है।
विज्ञापन

3 of 10
अमृतपाल सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।
घर में लगे वाइफाइ सिस्टम से परिवार के संपर्क में था अमृतपाल
अमृतपाल सिंह अपने घर में लगे वाइफाइ सिस्टम के जरिए ही परिवार के संपर्क में था। डीएसपी हरकृष्ण सिंह और डीएसपी परविंदर कौर ने घर की जांच की और वाइफाइ सिस्टम को जब्त कर लिया। पुलिस ने बंगलूरू की एक कंपनी से संपर्क कर पिछले छह महीने का डाटा रिकवर करने का आग्रह किया है। पुलिस को संदेह है कि अमृतपाल वाइफाइस सिस्टम के जरिए ही अपने परिवार के साथ लगातार संपर्क में है। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि वह इसके जरिये किन-किन देशों में बातचीत करता था।

4 of 10
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
अमृतपाल को भगाने में पापलप्रीत का दिमाग, अमृतपाल को बाइक पर बैठाकर ले गया था
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमृतपाल सिंह को भगाने के पीछे 38 वर्षीय पापलप्रीत सिंह का दिमाग था। पापलप्रीत अमृतपाल सिंह का गुरु माना जाता है। मंगलवार को जारी सीसीटीवी फुटेज में जिस बाइक पर अमृतपाल बैठा दिख रहा है, उसे पापलप्रीत ही चला रहा था। वह आईएएसआई का करीबी रहा है। खालिस्तान संबंधी गतिविधियों को चलाने के लिए वह आईएसएआई से निर्देश भी लेता रहा है। पापलप्रीत की सलाह पर ही अमृतपाल ने एक कट्टरपंथी सिख उपदेशक से एक साधारण व्यक्ति के रूप में अपना वेश बदल लिया।
विज्ञापन

5 of 10
अमृतपाल सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।
यह जानकारी उन चार लोगों ने दी, जिन्हें पंजाब पुलिस ने मंगलवार को पकड़ा था। इन युवकों ने अमृतपाल को ब्रेजा गाड़ी से भगाने में मदद की थी। पुलिस के मुताबिक पापलप्रीत ने मनप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह की मदद से अमृतपाल को जालंधर के नंगल अंबियन गांव के एक गुरुद्वारे में ले गया था, जहां उसने कपड़े और हुलिए को बदला। पापलप्रीत पर हत्या के प्रयास सहित कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने पापलप्रीत की तस्वीरें पूरे पंजाब और पड़ोसी राज्यों में प्रसारित कर दी हैं।
विज्ञापन

6 of 10
श्री हरमंदिर साहिब के गोल्डन प्लाजा वाले गेट के बाहर सादे कपड़ो में तैनात पुलिस कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास बढ़ाई सुरक्षा, राजस्थान बॉर्डर पर भी नजर
अमृतपाल की धरपकड़ के लिए अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें काफी संख्या में महिला पुलिस कर्मचारी भी हैं। खुफिया विभाग के कर्मचारी भी नजर रखे हुए हैं। श्री हरिमंदिर साहिब जाने वाले रास्ते हेरिटेज स्ट्रीट में भी अर्ध सैनिक बल और पंजाब पुलिस जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 10
अमृतपाल के समर्थकों पर एक्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्री हरिमंदिर साहिब की तरफ जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। डीसीपी लाॅ एंड ऑर्डर परमिंदर सिंह भंडाल का कहना है कि शहर में भंडारी पुल, हाल बजार, पुतली घर, रंजीत एवेन्यू, मजीठा रोड, बटाला रोड और तरनतारन रोड पर भी स्पेशल नाके लगाए गए हैं। बुधवार यहां अमृतसर व तरनतारन जिले के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने दबिश भी दी। दूसरी तरफ राजस्थान से सटे फाजिल्का जिले के अबोहर में भी अंतरराज्यीय नाकों पर चौकसी और कड़ी कर दी गई है। राजस्थान के साथ लगते गुमजाल बॉर्डर पर पुलिस टीमें मुस्तैद हो गई हैं।

8 of 10
अमृतपाल सिंह। - फोटो : twitter
अमृतपाल अभी तक फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंजाब पुलिस को अन्य राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों से पूरा सहयोग मिल रहा है। -सुखचैन सिंह गिल, आईजी (मुख्यालय), पंजाब पुलिस

9 of 10
अमृतपाल सिंह - फोटो : self
''वारिस पंजाब दे'' पर प्रतिबंध की तैयारी
खालिस्तान समर्थक संगठन ''वारिस पंजाब दे'' के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर शिकंजा कसने के बाद अब उसके संगठन पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार किसी भी समय इस पर प्रतिबंध लगा कर इसे गैर कानूनी घोषित कर सकती है। इसके लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब पुलिस और खुफिया विभाग से रिपोर्ट मांग ली है, ताकि डोजियर तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

10 of 10
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल फोटो
संगठन पर गैर कानूनी गतिविधियां रोकू कानून (यूएपीए) के तहत पाबंदी लगाई जा सकती है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने कई साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं। अमृतपाल बैसाखी वाले दिन आनंदपुर खालसा फोर्स (एकेएफ) की घोषणा करने वाला था। इसमें 260 से अधिक युवाओं को भर्ती किया जाना था। इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई उसकी मदद कर रही थी। उसे कई प्रतिबंधित संगठनों से विदेशों से फंड भी प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें