टीचर्स पर फिर बरसीं लाठियां। पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस बीच एक महिला शिक्षक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स पर बरसाईं लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज पंजाब के बठिंडा में ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापकों पर किया गया। इसमें जहां 10 टीचर्स घायल हो गए, वहीं दो टीचर्स को गंभीर चोटें आईं। आत्मदाह करने वाली महिला टीचर को बचा लिया गया। आग लगने से उसका बायां हाथ बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
3 of 7
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स पर बरसाईं लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
आत्मदाह करने की कोशिश करने वाली महिला का नाम हरप्रीत बताया जा रहा है। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस के लाठीचार्ज से गुस्सा कर महिला ने यह कदम उठाया। लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल बेरोजगार अध्यापकों की पहचान अमरजीत सिंह कंबोज और गुरी मालेरकोटला के तौर पर हुई है।
4 of 7
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स पर बरसाईं लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गुस्साए टीचर्स ने बठिंडा बादल हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर संगत मंडी के तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर बेरोजगार अध्यापकों को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ पैनल बैठक करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
5 of 7
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स पर बरसाईं लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन के नेता सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी मांगों को लेकर 25 मई से पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदेश सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। शनिवार को जब उनके बाकी साथी पानी की टंकी के नीचे प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे तो बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने बातचीत किए बिना उनपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
6 of 7
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स पर बरसाईं लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
सुरिंदर ने आरोप लगाते हुए बताया कि लाठीचार्ज के दौरान कुछ मर्द पुलिस कर्मियों ने यूनियन की महिला अध्यापकों के साथ मारपीट और बदसलूकी की। लाठीचार्ज में उनके साथी अमरजीत कंबोज के सिर पर लाठी लगने से और गुरी मालेरकोटला की पीठ पर लाठियां लगने से वह बेहोश हो गए। रोष स्वरूप टंकी पर चढ़ी महिला अध्यापक हरप्रीत कौर ने आत्मदाह करने की कोशिश की लेकिन साथियों ने उन्हें बचा लिया।
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स पर बरसाईं लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
यूनियन नेता का कहना है कि उनकी मांग है कि सरकार 4500 से पोस्टों को बढ़ाकर 8500 करें और आरक्षण के तहत खाली पडे़ पदों को अन्य कैटेगिरी में तब्दील किया जाए और अन्य राज्य से संबंधित व्यक्तियों के लिए पांच फीसदी कोटा निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी उक्त मांगें पूरी नही होती तब तक वह टंकी पर रहेंगे।