फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: पिता ने बच्चों से पूछा- जीना चाहते हो, बोले- नहीं, फिर कार नहर में कूदा दी, वजह सन्न कर देगी

Wed, 09 Nov 2022 07:59 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
जसविंदर सिंह राजू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के फिरोजपुर में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपने संग तीन लोगों को लेकर कार नहर में उतार दी। उक्त व्यक्ति ने घटना से पूर्व फेसबुक पर लाइव होकर आपबीती सुनाई। यही नहीं बच्चों से भी पूछा क्या तुम जीना चाहते हो तो बच्चों ने कहा नहीं। हुआ यूं कि कुछ दिन पहले उक्त व्यक्ति की पत्नी अपने दोनों बच्चों को छोड़कर किसी व्यक्ति के संग चली गई। इसी बात से वह परेशान था। गोताखोर मंगलवार देर शाम तक नहर में चारों की तलाश कर रहे थे। नहर में सिर्फ कार मिली है और कोई नहीं मिला। नहर में छलांग लगाने वाला जसविंदर सिंह उर्फ राजू का भाई सोनू निवासी फाजिल्का ने बताया कि उसके भाई की पत्नी को काला संधू निवासी छावनी लेकर गया है। काला उसके भाई को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

2 of 5
जसविंदर सिंह राजू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजू ने संधू को टेलीफोन कर कहा कि मेरी पत्नी लौटा दे, मेरे बच्चे बर्बाद न कर। इस संबंध में थाना सिटी के प्रभारी मोहित धवन को शिकायत भी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि राजू पत्नी के घर से जाने के बाद बहुत परेशान था। वह जानते थे कि यह कोई गलत कदम न उठा ले। राजू मंगलवार सुबह अपने साथ कार में बेटी गुरलीन (8) और बेटा दिव्यांश (9) को साथ ले गया। जब इसने फेसबुक पर लाइव होकर आपबीती सुनाई तो उससे संपर्क कर उसे समझाया गया और तलवंडी भाई की तरफ गए। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
समझाने फाजिल्का से आया भाई सोनू, दिव्यांग भाई हरप्रीत सिंह व भतीजा आगम एक्टिवा पर तलवंडी भाई की तरफ गए। वहां पर राजू उन्हें अपने दोनों बच्चों के साथ कार पर मिला। राजू को समझाया और उसे घर वापस लेकर आ रहे थे। कार में आते समय राजू का बेटा कार से उतरकर अपने ताया सोनू की एक्टिवा पर बैठ गया। जबकि दिव्यांग भाई हरप्रीत और भतीजा आगम कार में बैठ गए। जब राजू कार लेकर फिरोजपुर लौट रहा था तो उसने रास्ते में राजस्थान फीडर नहर में कार को गिरा दिया। 

4 of 5
जसविंदर सिंह राजू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहर में पानी का बहाव तेज था, जिस कारण कार में सवार चारों बह गए। सोनू ने कहा कि वह एक्टिवा पर कार के पीछे आ रहा था। उसने आसपास के लोगों को सूचित किया। जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। गोताखोर नहर में दोपहर से चारों की तलाश कर रहे हैं देर शाम तक नहर में से सिर्फ कार मिली है बाकी किसी का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जसविंदर सिंह राजू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सास, साली, पत्नी व काला मौत का जिम्मेदार
राजू ने मरने से पूर्व फेसबुक पर लाइव होकर छह वीडियो पोस्ट की। इसमें वह लोगों को अधिक से अधिक साझा करने की बात कह रहा है। एक वीडियो दोनों बच्चों की है। वह हाथ में अपनी मां की फोटो लेकर लोगों से कह रहे हैं कि कहीं भी नजर आए तो हमारे पास भेजो। मोबाइल नंबर भी बता रहे हैं। राजू अपने दोनों बीमार बच्चों को कार में लेकर बहुत तेज कार चला रहा है, बच्चे उसे कह रहे हैं कि डैडी तुम्हारी ये बात ठीक नहीं लगती है। राजू कहता है कि मेरे दोनों बच्चे बीमार हैं, इन्हें पहाड़ों की सैर करवानी है। चलती कार में शराब पीने के लिए बच्चों से गिलास मांगता भी दिख रहा है। रोते कह रहा है कि काला संधू ने मेरी जिंदगी खराब कर दी है। उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी सास, साली, पत्नी व काला संधू हैं। मेरे मरने के बाद कैंडल मार्च जरूर निकालना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें