फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम को लेकर फोन आए तो सावधान, वरना खाते से निकल जाएंगे सारे पैसे, ये मामला देखिए

Mon, 23 Dec 2019 03:38 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
कोई फोन करके पेटीएम अकाउंट के बारे में बात करे तो सावधान, वरना आपके खाते में जमा रुपये निकल जाएंगे। एक अफसर के साथ ऐसा हो चुका है, देखिए मामला।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
घटना पंजाब के पठानकोट की है। एयरफोर्स के पूर्व वारंट अफसर के खाते से पश्चिम बंगाल के नौसरबाज ने 7.40 लाख रुपये उड़ा लिए। पूर्व वारंट अफसर और मौजूदा समय में बीसीपी इंटरनेशनल कंपनी चंडीगढ़ के जीएम ओंकार सिंह की शिकायत के बाद थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने पश्चिम बंगाल के खासकुमाराखाली नॉर्थ 24, परगनास निवासी शकील अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
शिकायतकर्ता पठानकोट के गोबिंद नगर मनवाल निवासी ओंकार सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को उन्हें पे-टीएम की ओर से मैसेज मिला कि आपका पेटीएम अकाउंट बंद कर दिया गया है। चालू करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9851967090 पर संपर्क करें। ओंकार सिंह ने बताए नंबर पर फोन किया तो सामने वाले व्यक्ति ने उन्हें उनके पे-टीएम खाते में नेट बैंकिंग के जरिए 3 रुपये डालने को कहा। उन्होंने तीन रुपये वैलेट में ट्रांसफर किए।

4 of 5
फाइल फोटो
तीन रुपये ट्रांसफर होते ही उन्हें मैसेज आया कि उनके खाते से 5.06 लाख रुपये निकल गए हैं, उन्होंने उक्त नंबर पर बताया तो सामने वाला व्यक्ति बहानेबाजी करने लगा। इसी दौरान उन्हें मैसेज आया कि शाहपुर चौक ब्रांच में उनकी 5.16 लाख की एफडी भी अकाउंट में ट्रांसफर हो गई है। ओंकार ने बताया कि उन्होंने अकाउंट ब्लॉक करवाने के लिए बेटे को एसबीआई भेजा, वहां स्टाफ ने पहले एप्लीकेशन लिखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
ओंकार सिंह ने बताया कि इस दौरान खाते से 45 हजार, 49 हजार, 10 हजार, 9999, 5 हजार, 1 लाख और अंत में साढ़े 14 हजार रुपये कट चुके थे। नौसरबाज के खिलाफ एसएसपी के अलावा एसबीआई, आरबीआई और पे-टीएम पर शिकायत दी गई है। एसएसपी पठानकोट ने मामले की जांच एसपी (पीबीआई) को सौंपी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें