फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाज के बहाने 'गंदा काम', एक बार के 1000 रुपये, पार्लर में यूं चलता था कारोबार देखिए

Mon, 21 Aug 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Panipat Sex Racket
मसाज के बहाने बुलाना और फिर हुस्न के जाल में फंसाकर 'गंदा काम' करना। पार्लर में काफी समय से चल रहा था कारोबार, पर्दाफाश हुआ तो सच आया सामने।
विज्ञापन

2 of 10
Panipat Sex Racket
मामला हरियाणा के पानीपत का है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने थाना चांदनी बाग पुलिस स्टेशन से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर एक मॉल की बेसमेंट में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीजेएम ने चार मसाज पार्लरों से 13 युवतियों व चार युवकों को बरामद किया है। इनमें एक 18 साल से कम उम्र की है। जबकि कुछ भागने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन

3 of 10
Panipat Sex Racket
सीजेएम ने मौके से गर्भ रोकने का आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। सीजेएम थाना चांदनी बाग की बजाय पहले से ही पुलिस की एक टीम गठित कर डेकोय के साथ मसाज पार्लर में पहुंचे थे। यहां से करीब 8800 रुपये बरामद किए। इनमें तीन हजार रुपये सीजेएम द्वारा नोट किए हुए पाए गए। सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने का पता लगने पर थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। 
 

4 of 10
Panipat Sex Racket
थाना चांदनी बाग प्रभारी ने सीजेएम को ही इस तरह की कार्रवाई न करने की सलाह दे डाली और कुछ युवतियों को जाने देने को कहा। सीजेएम ने खुद युवतियों को पकड़ने की बात कही और हाईकोर्ट में मामला ले जाने की चेतावनी दी। सीजेएम द्वारा हाईकोर्ट की चेतावनी देने पर एसएचओ के तेवर कुछ नरम हुए। सीजेएम द्वारा मीडिया के सामने पूरा मामला स्पष्ट करने के बाद एसएचओ ने सभी पर कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन

5 of 10
sex racket busted
थाना चांदनी बाग प्रभारी ने मुकदमा दर्ज किया और पार्लर मालिक व बाकी लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू की। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मोहित अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम सेक्टर-25 स्थित एक मॉल के बेसमेंट में चल रहे मसाज पार्लरों पर छापेमारी की तो पार्लर की आड़ में सैक्स रैकेट का पता चला। छापेमारी के वक्त कुछ युवतियां भाग निकली, जबकि 13 युवतियों व चार युवकों को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन

6 of 10
sex racket busted
मोहित अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सायं एक व्यक्ति ने सूचना दी कि सेक्टर-25 स्थित एक मॉल में मसाज पार्लर के नाम पर सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना देने वाले ने बताया कि सैक्स रैकेट पुलिस की शह पर चल रहा है। इसलिए सीजेएम को थाना पुलिस पर विश्वास नहीं था तो उन्होंने अपनी अलग से टीम गठित की। एक डिकोय को मसाज पार्लर में ग्राहक बनाकर भेजा गया। पार्लर में ग्राहक से एंट्री फीस एक हजार रुपये ली गई। 
विज्ञापन

7 of 10
sex racket busted
करीब एक घंटे इंतजार करने के बाद डिकॉय को मसाज के लिए अंदर बुलाया। मसाज करते समय लड़की ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। उसने कहा कि यहां पर पूरी सर्विस दी जाती है। इसके बदले में उसने 1000 रुपए मांगे। इस दौरान लड़की से बचते हुए ग्राहक ने फोन करके सूचना दे दी तो टीम ने छापेमारी कर दी। कार्रवाई देर सायं करीब नौ बजे पूरी हुई। चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।          

8 of 10
sex racket busted
मोहित अग्रवाल ने कहा कि हमें गुप्त सूचना के आधार पर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। हमने अपना काम कर पुलिस को सूचित कर दिया था। आगे की कार्रवाई थाना चांदनी बाग पुलिस को करनी है। एसएचओ चांदनी बाग ने आते ही कार्रवाई में आनाकानी की थी। मुझे पहले से ही थाना पुलिस की कार्रवाई पर शक था। लिखित शिकायत दे दी गई है। अब अगर पुलिस इसमें कार्रवाई नहीं करती है तो वे हाईकोर्ट के सामने पूरे मामले को रखेंगे। 

9 of 10
sex racket busted
किस पार्लर में कितने लड़के-लड़कियां
फ्रो मसाज में मैनेजर लड़की सहित 4 लड़कियां, 1 लड़का मिले। गोल्डन स्पा में 3 लड़की, दो लड़के थे। 1 लड़का भाग गया। ली थाई स्पा में दो लड़कियां और दो लड़के। एक भाग गया। ऑक्सन स्पा एंड हेल्थ केयर में 3 लड़की दो लड़के थे। एक भाग गया। लड़कियों ने बताया कि पार्लर के मालिक रोजाना शाम को कैश कलेक्ट करने के लिए आते हैं। लड़कियों को मामूली रकम देकर गलत काम करवाया जाता है। चारों पार्लरों पर मालिक नहीं मिले। 
विज्ञापन

10 of 10
sex racket
सेक्टर-25 स्थित एक मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट को पकड़ा है। जिसमें 13 युवतियां व चार युवक शामिल हैं। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।             
- संदीप कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें