फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक सांस नहीं रुकी, सनकी आशिक काटता रहा गर्लफ्रेंड की गर्दन, दर्दनाक तस्वीरें

Thu, 31 May 2018 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
प्रेमिका की हत्या
लड़की से बहुत प्यार करता था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उसने प्रेमिका की गर्दन काट दी और फिर पास में बैठा रहा। घटना हरियाणा के पंचकूला की है। नाडा गांव में किराये पर रहने वाले एक सनकी युवक ने पड़ोस में ही रहने वाली युवती के गले पर धारदार हथियार से दर्जनों वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद भी जहरीली दवा पी ली।
विज्ञापन

2 of 6
प्रेमिका की हत्या
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चंडीमंदिर थाना पुलिस पहुंच गई। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, जिसकी पुलिस पड़ताल कर रही है। बुधवार शाम करीब 5.30 यूपी के बदायूं के रहने वाली लड़की के माता-पिता रेलवे टिकट की बुकिंग के लिए गए थे। इस दौरान युवती को घर में अकेला देखकर, युवक उसके घर जा पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन

3 of 6
चाकू से हमला
घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब युवती के माता-पिता घर लौटे। चंडीमंदिर थाना के एसएचओ ने बताया कि युवती के गले पर तेज धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी भी बदायूं का ही रहने वाला है। घटना के बाद मृत युवती के शव को मॉर्चरी में रखवाकर, पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। कहासुनी को हत्याकांड की वजह बताया जा रहा है।

4 of 6
चाकू से हमला
मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी मुकेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में मृतक लड़की के पिता ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करते हैं और नाडा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बुधवार को वे अपनी दो बेटियों और दो बेटों को साथ लेकर यूपी जाने के लिए टिकट बुक करवाने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन

5 of 6
चाकू से हमला
वापिस लौटे तो घर का दरवाजा जबरन खुद ही खोलना पड़ा, क्योंकि वह अंदर से बंद था और बेटी की कोई आवाज नहीं आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो बेटी नीचे लहूलुहान पड़ी थी। गले, सिर और हाथों से खून निकल रहा था। एक लड़का भी बेसुध हालत में बैठा था। फिर उन्होंने कमरे की बाहर से कुंडी लगाई और पुलिस को बुला लिया। पुलिस टीम ने दरवाजा खुलवाया। साहवी खून से लथपथ थी और मुकेश उल्टियां कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चाकू से हमला
पुलिस ही दोनों को तुरंत सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल ले गई, जहां साहवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच करके बताया कि मुकेश ने जहर निगला हुआ है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह और जाहवी एक-दूसरे को जानते थे। उसके पिता उसे यूपी लेकर जाना चाहते थे, लेकिन वह साहवी से शादी करना चाहता था। उसके पिता और परिवार इस बात की इजाजत नहीं देते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें