फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फोगाट हत्याकांड: भाजपा नेता की मौत का राज गहराया, दो दिन में कब-क्या हुआ, यहां पढ़ें टाइमलाइन

Thu, 25 Aug 2022 09:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। गोवा पुलिस ने दो दिन बाद हत्या का मामला दर्जकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में हरियाणा सरकार भी सीबीआई जांच कराने को तैयार है। सरकार का कहना है कि परिवार की लिखित मांग पर केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
सोनाली फोगाट के शव का गुरुवार दोपहर गोवा के मेडिकल एवं फॉरेंसिक कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान रिपोर्ट में सामने आया कि सोनाली फोगाट के शरीर पर गहरी (गुम) चोट के निशान हैं। बता दें कि 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत की पुष्टि हुई थी। मृतका के भाई रिंकू ने बताया कि गुरुवार शाम सवा सात बजे गोवा से हवाई जहाज से शव लेकर निकले हैं। देर रात तक हिसार पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को पहले सोनाली फोगाट के शव को हिसार में उनके फार्म हाउस पर लाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

कब-क्या हुआ

23 अगस्त
  • भाजपा नेता व टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की हार्टअटैक से मौत की सूचना
  • सोनाली फोगाट की बहन रेमन फोगाट, भाइयों व अन्य परिजनों ने पीए सुधीर सांगवान पर जताया हत्या का शक, मामले की जांच की मांग भी उठाई थी
  • सोनाली फोगाट का भाई रिंकू गोवा रवाना हुआ
  • परिजनों के गोवा लेट पहुंचने के कारण पहले दिन नहीं हो सका था शव का पोस्टमार्टम
  • गोवा पुलिस ने पीए सुधीर सांगवान को पूछताछ के लिए लिया था हिरासत में
  • हरियाणा के शिक्षामंत्री कंवर पाल पहुंचे थे सोनाली के परिजनों को सांत्वना देने

4 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
24 अगस्त
  • सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को दी शिकायत, सुधीर सांगवान व सुखविंद्र पर लगाया दुष्कर्म, हत्या व घर से सोनाली का लैपटॉप-डीवीआर चोरी करने का आरोप
  • परिजनों के पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कर रहे थे मांग
  • गोवा पुलिस का कहना था कि पहले पोस्टमार्टम करवाओ, बाद में रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
  • दूसरे दिन भी नहीं हो सका था शव का पोस्टमार्टम
  • परिजनों ने शहरवासियों से सोनाली मामले में न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े होने अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
25 अगस्त
  • गोवा पुलिस व सोनाली के परिजनों के बीच पहले पोस्टमार्टम करवाने को लेकर बनी सहमति
  • सोनाली के शव का चिकित्सक बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी करवाई गई
  • शाम तक गोवा पुलिस ने आरोपी सुधीर सांगवान व सुखविंद्र के खिलाफ धारा 302 के तहत केस किया दर्ज
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया सामने, सोनाली के शरीर पर चोट के निशान मिले, विसरा जांच के लिए लैब भेजा
  • शाम सात बजे परिजन शव को लेकर हिसार के लिए रवाना हुए। 
  • देर रात शव को पहले हिसार स्थित उनके फार्म हाउस पर ले जाया जाएगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें