फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप ने ऑनर के लिए मार दी बेटी, केस में एक और खुलासा चौंकाने वाला

Thu, 07 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना।
विज्ञापन
1 of 6
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
सोनीपत के गोहाना में मां-बाप ने ऑनर के लिए अपनी ही बेटी का कत्ल कर शव फूंक दिया। मामले में एक और खुलासा चौंकाने वाला है। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 6
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
गोहाना उपमंडल के गांव मातंड में हुए युवती के हत्याकांड में मां-बाप के अलावा बड़ी बहन भी शामिल थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने हत्यारोपी पिता और बहन को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से पिता को दो दिन के रिमांड पर और बहन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छात्रा की मां को सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
गांव मातंड में एक जुलाई को बीए की छात्रा स्वीटी की हत्या कर उसके शव को बिटोड़े में जला दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक शव का अधिकतर हिस्सा जल चुका था। छात्रा के दादा की शिकायत पर छात्रा की मां सुदेश और पिता बलराज पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। 

4 of 6
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
सोमवार को पुलिस ने सुदेश को गिरफ्तार कर रोहतक जेल भेज दिया, वहीं, मंगलवार को आरोपी बलराज को भी गांव मातंड से गिरफ्तार कर लिया। बलराज को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। साथ ही दोपहर बाद मृतका की बड़ी बहन मीना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मीना के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। वहीं, आरोपी पिता बलराज को रिमांड पर लेकर पुलिस वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी।
विज्ञापन

5 of 6
ऑनर किलिंग, छात्रा की हत्यारोपी मां गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने खुलासा हुआ कि स्वीटी का गांव हसनगढ़ के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। स्वीटी घर से भागकर अपने प्रेमी के पास चली जाती थी। परिजनों ने स्वीटी को बहुत समझाया, लेकिन उसने बात अनसुनी कर दी। जब उसने परिजनों की कोई बात नहीं मानी तो एक जुलाई की रात को उसकी घर पर लाठी-डंडों से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या का किसी को पता न चले इसके लिए रात के अंधेरे में बलराज के ही बाड़े में बने बिटोड़े में शव को डालकर जला दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भिवानी में ऑनर किल‌िंग - फोटो : amar ujala
बुटाना पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस मामले में नामजद छात्रा के दोनों चाचा अभी फरार हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें