फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का कत्ल करने के बाद ससुराल आकर सो गया, गढ़ दी नई कहानी, तस्वीरें

Thu, 07 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 9
wife murder
पत्नी के चरित्र पर शक के चलते शातिराना अंदाज में उसकी गर्दन तोड़कर हत्या की और ससुराल आकर सो गया। सास के सामने नई कहानी गढ़ दी। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 9
wife murder1
वारदात, रोहतक की है। सुबह वारदात का पता चला तो आरोपी पत्नी का शव लेने मौके पर भी पहुंचा। महिला की मां ने दामाद पर ही शक जाहिर किया। जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और वारदात की बात कबूल कर ली। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर दामाद सोनीपत के सिलाना निवासी कमल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

3 of 9
lady murder at rohtak
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे खोखराकोट के खेतों वाले रास्ते पर एक महिला का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान फतेहपुरी निवासी 26 वर्षीय अंजू के रूप में की। सूचना मिलते ही मौके पर महिला की मां बाला और परिजन पहुंचे। यहां बाला ने बताया कि उनकी बेटी अंजू की शादी 5 साल पहले सोनीपत के सिलाना निवासी कमल से हुई थी। दामाद मजदूरी करता है। 

4 of 9
wife murder3
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही अंजू को ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस पर अंजू अपने मायके फतेहपुरी कॉलोनी आ गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और अंजू ससुराल लौट गई। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष की हरकतों में सुधार नहीं हुआ। अंजू के साथ कमल रोज मारपीट करता था। 
विज्ञापन

5 of 9
wife murder4
बाला का कहना है कि उनका दामाद और बेटी सोमवार रात को घर से कोई काम का बहाना बनाकर निकले थे। रात करीब 12 बजे उनका दामाद हांफता हुआ घर पहुंचा मगर अंजू नहीं आई। बाला का कहना है कि कमल के कपड़े कीचड़ से लतपथ थे। बाला ने अंजू के बारे में दामाद से पूछा तो उसने कहा कि उसे कुछ युवक उठा कर ले गए हैं। इसके बाद मायके पक्ष ने भी अंजू की तलाश करना जरूरी नहीं समझा। अंजू के चार वर्षीय एक बेटा सौरभ और एक बेटी राधिका है।
विज्ञापन

6 of 9
हरियाणा के रोहतक में शादीशुदा महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से लेकर थाने तक आरोपी रहा पुलिस के साथ
पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपी कमल पहले तो अंजू का शव लेने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। यहां पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद वह सुखपुरा चौकी में भी गया। जब पुलिस ने बाला के बयान दर्ज किए तो उसने अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। कुछ देर पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

7 of 9
wife murder1
अंजू को लगा दी थी शराब की लत, रात में दामाद ले जाता था घर से बाहर
अंजू की मां बाला ने बताया कि कमल उनकी बेटी को पिछले कई दिनों से रात को लेकर चला जाता था। वह रात को कभी दो तो कभी तीन बजे घर आते थे। उसने बताया कि कमल ने बेटी अंजू को शराब की लत लगा दी थी। वह कई महीनों से रात में शराब पीती थी। इसी लत के कारण दामाद उसे रात को घर से लेकर निकल जाता था। इसके बाद दोनों किस जगह रहते थे कुछ पता नहीं चलता था।

8 of 9
lady murder at rohtak
सात दिन पहले आए थे शहर में
अंजू पिछले काफी दिनों से ससुराल पक्ष से परेशान चल रही थी। बाला ने बताया कि उसका दामाद सात दिन पहले अंजू को लेकर रोहतक आ गया था। इसके बाद उसने माता दरवाजा पर किराये पर कमरा लिया था। तीन दिन अंजू के साथ रहने के बाद कमल सारा सामान लेकर अपने घर चला गया। इसके बाद फिर वापस आया और अंजू को लेकर फतेहपुरी कॉलोनी में आ गया। दोनों पिछले चार दिनों से बाला के घर में ही रह रहे थे।
विज्ञापन

9 of 9
wife murder3
पत्नी पर करता था शक, इसलिए कर दी हत्या : एसएचओ
शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी कमल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की सास बाला का आरोप है कि कमल उनकी बेटी के चरित्र पर शक करता था। इस कारण उसने अंजू की हत्या कर दी। इसी बयान पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें