फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू नोल्टा मर्डर: फील्डिंग लगी है... दोस्त ने पहले चेताया था, फिर गोलियों से भूना...क्यों मारा? ये राज

Sat, 07 Jun 2025 10:09 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पंचकूला के अमरावती के मॉल के बाहर सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कार सवार दो बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर 15 गोलियां दागीं।  
विज्ञापन
1 of 5
सोनू नोल्टा का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद
पंचकूला में मारे गए सोनू नोल्टा की हत्या की जिम्मेदारी पीयूष पिपलानी और अंकुश राणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर ली थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 

दो दिन पहले पीयूष ने सोनू के साथ बैठकर डिनर किया था जहां पीयूष ने उससे दो से तीन हजार रुपये भी लिए। डिनर के बाद घर जाते वक्त पीयूष ने सोनू नोल्टा को चेतावनी देते हुए कहा था कि भाई फील्डिंग लगी है, बच सकता है तो बच ले, अगली बार मिला तो गोली मार दूंगा। इसके दो दिन बाद ही वीरवार की रात करीब 10:30 आईनॉक्स मॉल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सोनू नोल्टा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पीयूष पिपलानी, अंकुश राणा सहित कुछ अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: पहली बार अरदास के बीच जारी हुआ सिख कौम के नाम संदेश, जत्थेदार ने टकराव टाला
विज्ञापन

2 of 5
panchkula murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या क्यों हुई, किसी को नहीं पता
डीसीपी सृष्टि गुप्ता के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। सोनू नोल्टा की हत्या क्यों की गई, इसकी जानकारी पुलिस को न तो परिवार से मिल पा रही और न ही हिरासत में लिए दोनों युवकों से। इसलिए दुश्मनी और हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। डीसीपी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पंचकूला में मर्डर - फोटो : संवाद
प्रॉपर्टी डीलिंग और खनन से जुड़ा था सोनू नोल्टा
सोनू नोल्टा प्रॉपर्टी डीलिंग, खनन और ढाबा चलाने का काम करता था। पीयूष की पिंजौर में जूते-चप्पल की दुकान है। सोनू और पीयूष दोनों अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों पर लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। इस हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड क्या कोई और है, इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। पीयूष पिपलानी और अंकुश राणा की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को शक है कि हत्या का मास्टरमाइंड कोई और है। पुलिस सोनू पर दर्ज मामलों, उसके कारोबार माइनिंग व प्रॉपर्टी डिलिंग से जोड़कर भी हत्याकांड की जांच कर रही है। पुलिस सोनू नोल्टा के बैंक खातों में हुई ट्रांजेक्शन भी खंगाल रही है। परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

4 of 5
पंचकूला में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
सगाई की चल रही थी तैयारी
गांव के निवासी नरेंद्र ने बताया कि सोनू नोल्टा की जल्द ही सगाई होने वाली थी। जिस लड़की से सोनू की सगाई होनी थी, उसकी मां भी यहां आई हुई थी। किसी को पता नहीं पता था कि सोनू की इस तरह से हत्या कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनू मध्यम वर्गीय परिवार से है। वह माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहता था। भाइयों में सोनू सबसे छोटा था। उन्होंने कहा कि सोनू जरूरतमंद लड़कियों की शादी में सहयोग भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचकूला में मर्डर - फोटो : संवाद
तीन टीमें हिमाचल, मोहाली और पिंजौर में कर रही जांच
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सोनू हत्याकांड मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो हत्याकांड के तह तक जाने के लिए जुटी हैं। पुलिस घरवालों और उसके दोस्तों से पुरानी रंजिश की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले दोनों ने साथ डिनर किया था, इसकी पुष्टि हुई है। इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पीयूष ने सोनू पर गोली क्यों चलाई है। वहीं डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जांच की जा रही है। सोनू और पीयूष के बैंक खातों और चार से पांच साल पुराने व्यवसाय की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को राउंडअप किया है। तीन टीमें हिमाचल, मोहाली और पिंजौर के अमरावती एरिया में जांच में पूरी तरह से जुटी हैं। सीसीटीवी में कैद हुई स्विफ्ट कार के माध्यम से भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें