फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बेरहमी से कत्ल किया, वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया

Mon, 29 May 2017 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
1 of 7
महिला का कत्ल कर बनाया वीडियो
युवक ने एक महिला की गर्दन पर दातर से कई वार किए, कत्ल के बाद युवक ने एक वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। देखिए
विज्ञापन

2 of 7
Ludhiana Murder
घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां किला रायपुर में युवक ने गांव की ही एक महिला का दातर से कत्ल कर दिया। महिला से परेशान युवक ने उसकी गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही मिनटों में काबू कर लिया।
 
विज्ञापन

3 of 7
Ludhiana Murder
जानकारी को अनुसार सर्बजीत कौर अपनी सहेली के साथ उसके घर से अपने घर जा रही थी। रास्ते में पहले से ही ताक लगाए बैठे गांव के ही मनिंदर सिंह ने उसकी गर्दन पर दातर से हमला किया। कुलदीप ने दातर से कई वार किए।
 

4 of 7
Ludhiana Murder
खून से लथपथ सर्बजीत जमीन पर गिर गई और उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही एडीसीपी सुरिंदर लांबा समेत थाना डेहलों के प्रभारी हरजिंदर सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। आरोपी ने कत्ल करने का खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
Ludhiana Murder
जानकारी के अनुसार सर्बजीत मनिंदर सिंह के प्रेम संबंधों को उजागर करती थी। आरोपी ने सर्बजीत कौर का कत्ल करके उसके पास खड़े होकर अपने मोबाइल से खून से सने दातर को लहराते हुए वीडियो बनाया और कहा कि सर्बजीत कौर सारे गांव में कीचड़ उछालती थी, उसका यह हाल होना ही था। 
विज्ञापन

6 of 7
Ludhiana Murder
वीडियो में आरोपी ने बाकायदा अपना नाम और पते का जिक्र किया। अपनी और मृतका की फोटो भी दिखाई। थाना डेहलों के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महिला का कत्ल कर बनाया वीडियो
आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में कहा है कि उसके एक विवाहिता से प्रेम संबंध थे। इसके बारे में सर्बजीत कौर को पता था। वह अक्सर गांव में उसे प्रेम संबंधों को लेकर बदनाम करती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें