मामूली सा विवाद हुआ और युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। कातिल फौजी को भी सिर में चोट लगी और उसकी आंखों की रोशनी चली गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
सैनिक ने विवाद के चलते युवक की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
वारदातहरियाणा के चरखी दादरी इलाके की है। मृतक का नाम गांव बिगोवा निवासी संजय बताया जा रहा है। वहीं, हत्यारोपी का नाम मदन है और भारतीय सेना में फौजी है। उसने भाइयों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
3 of 6
सैनिक ने विवाद के चलते युवक की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, संजय और मदन में सवेरे बीच रास्ते में बकरियां बांधने को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद बढ़ते देखकर मदन का छोटा भाई श्याम व सचिन खंजर लेकर पहुंच गए और संजय पर हमला करना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए परिजनों को भी चोटें लगीं।
4 of 6
सैनिक ने विवाद के चलते युवक की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
मृतक संजय के चचेरे भाई शिवा ने बताया कि मदन व श्याम ने खंजर से सीधा संजय के होठों, पीठ, पेट व गर्दन के पीछे कई वार किए थे। देखते ही देखते मदन ने संजय के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में संजय के परिवार के 8 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
सैनिक ने विवाद के चलते युवक की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
मृतक संजय के चाचा उमेद सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार देर शाम पड़ोसी मदन सिंह स्पीड से बाइक लेकर आया और संजय की बकरी के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बकरी का बच्चे की मौत हो गई थी। आज सवेरे उसी बात को लेकर दोनों में फिर झगड़ा हो गया था।
सैनिक ने विवाद के चलते युवक की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर हमले में मदन भी बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगी, जिस कारण उसकी आंखों की रोशनी चली गई। बिगड़ती हालत देख डॉक्टर्स ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा उमेद की शिकायत पर हमलावारों श्याम, मदन व सचिन तीनों भाइयों पर हत्या का केस दर्ज किया है।