फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगर के टुकड़ों को लेकर नहर में कूद गई मां, देखिए ऐसे हाल में मिले शव

Thu, 08 Sep 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा)
विज्ञापन
1 of 6
सिरसा के डबवाली में मिले दो बच्चों के शव - फोटो : अमर उजाला
कलयुगी मां अपने जिगर के टुकड़ों को लेकर भाखड़ा नहर में कूद गई। उसके बाद जिस हाल में बच्चों के शव मिले, देखने वालों के होश उड़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सिरसा के डबवाली में मिले दो बच्चों के शव - फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बे की है। दोनों बच्चों के शव सिरसा के डबवाली में गांव रिसालियाखेड़ा तथा कालांवाली के गांव दादू में बरामद हुए और वो भी बेहद खराब हालत में। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया और शिनाख्त के लिए कार्रवाई शुरू की। टोहाना में परिवार को शव मिलने की सूचना मिली तो वे सिरसा पहुंचे और शवों की शिनाख्त की।
 
विज्ञापन

3 of 6
सिरसा के डबवाली में मिले दो बच्चों के शव - फोटो : अमर उजाला
दोनों शवों की पहचान जिगर और रहमत के रूप में हुई। इसी दौरान झनीर (पंजाब) के निकट स्थित गांव फतेहपुर में एक नहर में महिला का शव मिलने की सूचना मिल गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे तो पहचान परमजीत कौर के रूप में की। वहीं, गांव सिंघपुरा चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि उपरोक्त महिला तथा बच्चों के बारे में टोहाना स्थित पुलिस थाना में दफा 346 के तहत मुकद्दमा दर्ज था।

4 of 6
सिरसा के डबवाली में मिले दो बच्चों के शव - फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि टोहाना (फतेहाबाद) के हनुमान नगर स्थित मसाला फेक्टरी में काम करने वाले बग्गा सिंह की पत्नी परमजीत कौर अपने बेटे जिगर तथा बेटी रहमत के साथ 2 सितंबर को लापता हो गई थी। इस संबंध में परिजनों ने टोहाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजन तीनों को ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
सिरसा के डबवाली में मिले दो बच्चों के शव - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मृतका के पिता सतबीर सिंह ने बताया कि उसका दामाद बग्गा सिंह नशा करता था। उसकी बेटी उसे ऐसा करने से रोकती थी। नशा करने के बाद बग्गा सिंह अपनी पत्नी को पीटता थाद्ध इस बात को लेकर अक्सर दोनों में तनाव रहता था। पति की प्रताडऩा ने उसकी बेटी को अपने बच्चों के साथ भाखड़ा नहर में कूदने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिरसा के डबवाली में मिले दो बच्चों के शव - फोटो : अमर उजाला
टोहाना पुलिस थाना जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की फाइल अभी मुझे मिली है। तीनों शव अलग-अलग जगह से बरामद हुए हैं। डबवाली तथा सिरसा के सरकारी अस्पतालों में शवों की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को उनके वारिसों के हवाले कर दिया। महिला का शव पंजाब में मिला है। वहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों के ब्यानों के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें