पति को मारकर सूटकेस में पैक करके शव को बीएमडब्ल्यू में छिपाने वाली महिला ने कोर्ट में कत्ल की कहानी सुनाई और बताया कि आखिर क्यों मारा।
विज्ञापन
2 of 8
करोड़ों के सिटरस स्कैम का आरोपी था एकम
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के मोहाली की है। पति की कातिल सीरत ने बताया कि एकम मुझे रोजाना पैसे के लिए तंग करता था। कई बार मारपीट व बहसबाजी भी होती थी। इससे मैं परेशान हो गई थी। ऐसे में शनिवार रात मैंने खुद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह बात सोमवार को जिला अदालत में सीरत ने खुद जज के सामने बताई। जब जज ने उससे सवाल किया कि एकम को गोली किसने मारी है।
विज्ञापन
3 of 8
Mohali murder
सीरत ने बताया कि सबूत मिटाने में उसके भाई व भाई के दोस्त जगत ने भी साथ दिया था। इसके बाद पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले में अभी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करना है। उनके बारे में जांच चल रही है। ऐसे में रिमांड की जरूरत है। अदालत ने पुलिस के पक्ष को सुनने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
4 of 8
सूटकेस में शव
जब जज ने सीरत से पूछा कि पिस्टल किसकी थी। इस पर सीरत ने जज को बताया कि वह एकम की थी। उसने घर में रखी थी। पिस्टल का लाइसेंस नहीं था। उसने एकम की हत्या करने में उसका प्रयोग किया था, उसके बाद वहीं पर उसे रख दिया। इस दौरान मटौर थाने की पुलिस ने बताया कि एकम के परिवार वाले कई लोगों का नाम ले रहे हैं। साथ ही मांग कर रहे हैं कि उनका नाम भी केस में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
5 of 8
Mohali murder
इस पर जज ने कहा कि जब सीरत खुद तीन लोगों के नाम कबूल चुकी है। ऐसे में किसी का नाम कैसे शामिल किया जा सकता है। जज ने पुलिस से कहा कि यह मामला हाईप्रोफाइल है। ऐसे में किसी तथ्य की कमी नहीं रहनी चाहिए। हर पक्ष की निष्पक्षता से जांच की जानी चाहिए। साथ ही केस की फाइल इतनी मजबूत होनी चाहिए कि बाद में मामला कमजोर न पड़े।
विज्ञापन
6 of 8
Mohali murder
वहीं एकम सिंह ढिल्लों के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को सिविल अस्पताल में किया गया। इसमें पता चला है कि गोली एकम के सिर में कान के पास से होते हुए दिमाग को चीरते हुए दूसरी तरफ निकल गई थी। वहीं, उसके शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला है। सिविल अस्पताल की टीम ने उच्च अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही विसरा को जांच के लिए खरड़ स्थित फोरेंसिक लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
7 of 8
Mohali murder
जानकारी के मुताबिक, सिविल अस्पताल के अधिकारों ने तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया। इसमें डॉ. मनहर सिंह, हिम्मत मोहन सिंह और डॉ. कुलदीप सिंह शामिल थे। इनके अलावा फोरेंसिक के माहिर भी शामिल थे। जिनकी उपस्थिति में एकम के शव की पोस्टमार्टम की गई। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व स्टिल फोटोग्राफी करवाई गई। पूरी गहराई से जांच की गई। हालांकि अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे।
सेहत विभाग के सूत्रों के मुताबिक, शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। विसरा जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। अब वहां से रिपोर्ट आने के बाद हत्या की इस कहानी से पर्दा उठेगा। जिक्रयोग है कि एकम का शव रविवार सुबह पुलिस को फेज-3बी1 में उसके घर के पास खड़ी बीएमडब्ल्यू कार से अटैची में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की गई थी। हालांकि पुलिस ने मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया था। रविवार रात उसकी पत्नी से सरेंडर कर दिया था।