हरियाणा के फतेहाबाद जिले में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया। यहां गाय के साथ कुकर्म करते समय युवक दबोचा गया। पुलिस न आती तो भीड़ उस युवक को मार देती।
विज्ञापन
2 of 4
गाय के साथ कुकर्म की सूचना मिलने पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रतिया के मढ गांव का रहने वाला युवक भिरडाना के सरकारी स्कूल के समीप एक खडंहर मकान मे गाय के साथ कुकर्म करते धरा गया। ग्रामीणों के जैसे ही इसकी भनक लगी तो ग्रामीणों ने उक्त युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस अगर देर करती तो वहां की भीड़ आरोपी युवक को वहीं मार सकती थी।
विज्ञापन
3 of 4
गाय के साथ कुकर्म करने वाले युवक को पीटते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
आखिरकार सरपंच सुभाष चन्द्र ने इस शर्मनाक घटना की सूचना सदर पुलिस फतेहाबाद को दी। गौ-सेवा दल भिरडाना के सदस्य मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक बलवीर निवासी मढ को गिरफ्तार किया। इस घटनाक्रम से पूरा गांव सकते में है।
गाय के साथ कुकर्म करने वाले युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांववासियों का कहना है कि इस शर्मनाक घटना के लिये आरोपी युवकों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई और ऐसा करने से पहले दस बार सोचे जरूर। गौ सेवा दल के अध्यक्ष पवन बिश्नोई ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने गाय के साथ गलत काम किया है। असामाजिक तत्व गांव मे किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।