सांकेतिक तस्वीर
मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां, परिजनों के काम पर जाने के बाद घर में अकेली लड़की से एक युवक ने जबरन दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। रविवार को नाबालिग की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। वहां पता चला कि नाबालिग दो महीने की गर्भवती है। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई।