फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 लाख सहित पकड़े मोदी के खास 'इंजीनियर' के घर में भी मिला 'खजाना'

Wed, 07 Dec 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 8
मोहाली में नकली नोट छापने वाले गैंग का मास्टरमाइंड अभिनव वर्मा
2000 के जाली नोटों की 42 लाख करंसी के साथ पकड़े गए मोदी के खास 'इंजीनियर' के घर में भी पुलिस को काफी 'खजाना' मिला। नोट 1000, 500 के थे।
विज्ञापन

2 of 8
2000 के नकली नोट छापने वाले मोहाली के भाई-बहन
मोहाली पुलिस ने जाली करेंसी समेत पकड़े गए आरोपी के जीरकपुर स्थित पाइन होम्स सोसायटी में दबिश दी। इस दौरान आरोपी के घर से 14 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। बरामद सारे नोट पुराने हैं। पुलिस ने इन को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, आरोपी के कैश से पुलिस को एक कार्ड भी मिला है। यह कार्ड उन्हीं व्यक्तियों में से किसी एक का है। जिसके साथ आरोपी ने नोट बदलने के नाम पर ठगी की थी। पुलिस ने उक्त सारे धन को केस प्रॉपर्टी बना लिया है।
विज्ञापन

3 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला
जिक्रयोग है कि पुलिस ने 29 नवंबर को तीनों आरोपियों अभिनव वर्मा, उसकी कजिन विशाखा व सूरज नागपाल को जगतपुरा से पकड़ा था। वह हरियाणा नंबर वाली लाल बत्ती लगी ऑडी कार में जाली करेंसी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को जब पकड़ा था उस समय बताया था कि उनके पास से 42 लाख की जाली करेंसी मिली है। जो दो-दो हजार के नोट थे। उक्त लोग तीस फीसदी रकम काटकर लोगों के पुराने नोट नए नोटों में बदलते थे।

4 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
अदालत में आरोपी अभिनव के वकील नवीन सैनी ने कहा कि अभिनव की लाइव ब्रेल नाम से एक कंपनी है। इसमें कई मुलाजिम काम करते हैं। मुलाजिमों को बीते माह की सैलरी देनी है। ऐसे में उसके मनीमाजरा स्थित यस बैंक और चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एचडीएफसी बैंक की चेक बुक जारी कर दी जाए। अदालत ने मामले में अब तक अपना फैसला रिजर्व रखा है। साथ ही सात दिसंबर को पुलिस को इस मामले में जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन

5 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
अदालत में आरोपी के वकील ने कहा कि पुलिस ने तीनों को जीरकपुर से पकड़ा है। जिस होटल के पास से तीनों पकड़े गए हैं। उसमें लगे सीसीटीवी की फुटेज को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने अर्जी लगाई। अदालत ने अर्जी मंजूर कर ली है। वहीं, आरोपी के वकील ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह इसका प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
42 लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जरूरत पड़ी तो प्रोडक्शन वारंट पर लाएंगे: इस दौरान सोहाना थाने के एसएचओ हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि मामले की साइबर विंग द्वारा जांच की जा रही है। ऐसे में कोई भी जानकारी पुलिस के हाथ लगती है तो आरोपियों को दोबारा प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके अलावा पुलिस खुद भी पैरलल जांच कर रही है।
विज्ञापन

7 of 8
मोहाली में नकली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ा
खाते फ्रीज करवाएगी पुलिस: मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब वह आरोपी की कंपनी व उसके सारे खाते फ्रीज करवाएगी। ताकि मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस केस में अभी काफी काम करना है। इसके बाद ही आगे की कहानी साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
नकली नोट चलाने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर और कार पुलिस के लिए पहेलीः अभिनव की तरह उसके ड्राइवर प्रमोद और हर्ष भी काफी शातिर हैं। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद से वह फरार है। पुलिस कई जगहों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं लगा पाई है। इसके अलाव गाड़ी किसके नाम पर है। इस बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें