युवती को शादी के लिए लड़का दिखाने के लिए ले गए बिचौलिए की युवती पर ही नजर खराब हो गई। देखिए पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 7
rape
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां युवती को शादी के लिए लड़का दिखाने के लिए ले गए बिचौलिए ने उससे कई बार दुराचार किया। आरोपी ने युवती को धमकियां दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी जिंदगी बर्बाद करके रख देगा।
विज्ञापन
3 of 7
पुलिस को दिए बयान में युवती ने कहा कि उसके पिता नौकरी करते हैं। वह उसकी शादी के लिए काफी समय से लड़के की तलाश कर रहे थे। आरोपी राजबीर के साथ उसकी और उसके पिता की जान पहचान थी।
4 of 7
रेप
- फोटो : DEMO Pics
पिता ने आरोपी के साथ बात की कि उसकी शादी के लिए लड़का देख रहे हैं। इस पर आरोपी राजबीर ने उसे झांसा दिया कि एक लड़का उसकी नजर में है, वह उसे दिखाने ले चलता है।
विज्ञापन
5 of 7
रेप
- फोटो : DEMO Pics
आरोपी युवती के पिता को बोल कर उसे अपने साथ मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार कर डाला। लड़का दिखाने के नाम पर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां भी दी।
विज्ञापन
6 of 7
rape demo pic
कुछ दिन बाद पीड़ित युवती के पिता ढूंढते हुए उसके पास पहुंच गए तो युवती ने सारी बात उन्हें बताई। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर हैबोवाल कलां स्थित गोपाल नगर के रहने वाले राजबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी ज्ञान सिंह ने कहा कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई।