शादी करवाने की आड़ में लड़कियों को फंसाती थी और उनसे 'गंदा काम' कराकर पैसे वसूलती थी। पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया तो सच सामने आया।
विज्ञापन
2 of 7
सेक्स रैकेट
यह गिरोह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के तहत आने वाले मंडी गोबिंदगढ़ में सक्रिय था। पुलिस ने पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गिरोह की मुख्य सरगना चरनजीत कौर जीत, मनदीप कौर, कुलदीप कौर, भूपिंदर कौर, जीत सिंह, अमरजीत कौर और किरन बाला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
3 of 7
सेक्स रैकेट
थाना प्रभारी कंवलजीत सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह की शिकार बनीं मंडी गोबिंदगढ़ की कुछ युवतियों की शिकायत पर छापेमारी करके गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ निवासी एक महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है जो खुद उसके जाल में फंस गई थी और किसी तरह बचकर निकली तो पुलिस में शिकायत दी।
4 of 7
SEX RACKET
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक महिला लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें जाल में फंसाती है और फिर शादी कराकर पैसा वसूलती है। बदले में वह उन्हें कुछ पैसे देती है। उसने पुलिस को सूचना दी कि चरनजीत कौर 19 जून को चंडीगढ़ निवासी एक लड़की सनमदीप कौर की शादी किसी व्यक्ति से करवाने की फिराक में है।
विज्ञापन
5 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर जाकर सनमदीप कौर समेत गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि गिरोह अवैध शादियां करवाकर लड़के वालों की तरफ से शादी में दिए गए जेवर और पैसे आदि ऐंठ लेते थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पति के इलाज के लिए चरनजीत कौर से पांच हजार रुपये उधार लिए थे जो वह वापस नहीं कर सकी।
विज्ञापन
6 of 7
SEX RACKET
इसके बाद चरनजीत कौर ने उसको 25 हजार रुपये अधिक का लालच देकर कहा कि उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से कर देते हैं। एक रात के बाद तुमने शादी से संतुष्ट न होने का बहाना बनाना है। वह राजी हो गई। चरनजीत ने उसकी शादी सोनी निवासी नरवाना (हरियाणा) से करवा दी, जिसमें गिरोह के सभी सदस्य शामिल हुए। वरमाला डालने के बाद उसे सोनी के साथ भेज दिया।
सोनी के घर पहुंचते ही वहां 4-5 लोगों ने उस पर दबाव बनाकर उनसे शारीरिक संबंध बनाने को कहा और शादी का झांसा देकर चलाए जा रहे रैकेट में शामिल होने को कहा। पीड़िता को ये भी कहा गया कि वह सभी लोग इस गिरोह के सदस्य हैं अगर उसने उनकी किसी भी बात का विरोध किया तो उसको परिवार समेत मार दिया जाएगा। पीड़िता वहां से भाग गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया है।