फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में दिन-रात अय्याशी, घंटे के हिसाब से वसूलती थीं मोटा पैसा, ऐसे करते थे सेटिंग

Thu, 03 May 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली/मनाली
विज्ञापन
1 of 7
hotel sex racket
होटल में दिन रात अय्याशी का दौरा चलता था। घंटे के हिसाब से मोटा पैसा वसूला जाता था, पुलिस ने छापा मारा तो कई शर्मनाक खुलासे हुए।
विज्ञापन

2 of 7
hotel sex racket busted
मनाली में देह व्यापार चलाने वाले पंजाब के मोहाली निवासी मुख्य आरोपी शिव शंकर (32) को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित अपने कमरे से ही फोन पर ही धंधा चला रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
sex racket busted
चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से नाबालिग ने मनाली थाने में शिकायत दर्ज करवाकर मनाली में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया था। लड़की ने और भी लड़कियों के मनाली लाने की बात पुलिस को बताई है। मामले की जांच कर रहे आइओ मोहन रावत ने बताया कि आरोपित को रिमांड पर भेजा है।

4 of 7
Sex Racket
पुलिस अधीक्षक शालीन अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले के तार दिल्ली से जुड़े हो सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
Sex Racket
बता दें कि मनाली में इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। दिल्ली से बहला-फुसलाकर लाई गई एक नाबालिग से पहले तो दुराचार किया और बाद में उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया। 16 वर्षीय पीड़िता चाइल्ड लाइन के सहयोग से पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

6 of 7
sex racket busted
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंजाब के मोहाली निवासी आरोपी को मनाली से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मनाली में सैक्स रैकेट सक्रिय है। उसके अलावा बाहरी राज्यों की कई लड़कियां यहां लाई गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sex Racket
लिखित शिकायत में नाबालिग लड़की ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसे करीब एक माह पहले दिल्ली से मनाली लाया गया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद देह व्यापार में धकेल दिया। जांच टीम ने रविवार को नाबालिग का मेडिकल करवाया।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें