फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने वीडियो बनाकर कर लिया सुसाइड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 19 Apr 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली के टेंपो चालक ने गन्नौर में लगाया फंदा
एक युवक ने आत्महत्या से पहले अपने वीडियो बना कर सनसनी फैला दी। सुसाइड से पहले बना ये वीडियो अब वायरल हो गया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
सोनीपत के गांव खुबडू़ झाल के पास बाहरी दिल्ली के गांव हरेवली के रहने वाले एक टेंपो चालक ने गांव के तीन युवकों की दबंगई से तंग आकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या करने से पहले अपना वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड किया। 
विज्ञापन

3 of 7
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
इस वीडियो में उसने आरोप लगाया कि गांव के युवक उसे जाति सूचक शब्द कहकर प्रताड़ित करने के साथ मारपीट भी करते हैं। वीडियो के आधार पर उसके भाई के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टेंपो चालक का वीडियो वायरल हो गया है।
 

4 of 7
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
 युवक ने वीडियो में कहा है कि एक माह से वह परेशान है। उससे गांव का सवर्ण जाति का विजय पुत्र रामचंद्र न केवल बार-बार पैसे मांगता है, बल्कि उसका व उसके पिता का नाम उसके समान होने के कारण उसे अपना नाम बदलने का भी दबाव बना रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 7
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
युवक ने वीडियो में बताया कि सचिन व छोटे ने उसे चौराहे पर चांटे मारे हैं। ऐसे में वह मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। वह अपने परिवार व बच्चों को भी अपना मुंह नहीं दिखाना चाहता। उसने वीडियो में यह भी कहा कि उसे जाति के नाम पर खूब गालियां दी जाती हैं। वह इन सब प्रताड़नाओं से तंग आकर ही आत्महत्या करना चाहता है। 
विज्ञापन

6 of 7
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
पुलिस ने युवक के वीडियो में दिए बयान के आधार पर उसके भाई पवन के बयान पर विजय, सचिन व छोटा निवासी हरेवली, दिल्ली के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक के भाई के बयान लेकर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें