चुनाव को लेकर मोहाली में लगे स्पेशल नाके पर क्रेटा गाड़ी से पकड़े गए करीब 21 करोड़ के सोने को लेकर आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
2 of 8
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
एयरपोर्ट रोड पर 160 किलो सोने संग पकड़े गए आरोपियों को बुधवार जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत में आरोपियों का रिमांड लेने की मांग की। पुलिस ने कहा कि सोने के इस कारोबार के संबंध में उन्हें जांच करनी है। सोना कैसे भारत आया और आगे हिमाचल कैसे जा रहा था इसके अलावा कंपनी के मालिक व इस काम में कितने और लोग शामिल हैं। इस संबंध में कई चीजें अभी पहले बनी हुई है। जिन्हें उन्हें सुलझाया जाना जरूरी है। इसके बाद अदालत ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
3 of 8
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
बता दें कि सोहाना थाना पुलिस ने 160 किलो सोना कच्चा सोना पकड़ने के मामले में राकेश निवासी हमीरपुर, सुरजीत सिंह हमीरपुर और विजय कुमार चंबा के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने बयान में तीन कंपनी मालिकों के नाम लिए थे। साथ ही कहा था कि यह सोना हमीरपुर स्थित एक कंपनी में जा रहा था। पुलिस का कहना है कि तीनों कंपनी मालिक अगर सोने के संबंध डाक्यूमेंट दिखा देंते हैं तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। पुलिस ने कंपनी मालिकों को नोटिस भेजकर हाजिर होने के लिए कहा है।
जिक्रयोग है कि चुनाव को लेकर एयरपोर्ट रोड पर लगे स्पेशल नाके पर गांव बाकरपुर के पास से पुलिस ने मंगलवार शाम क्रेएटा गाड़ी से 160 किलो सोना बरामद किया था। यह सोना प्लेट व बिस्कुट के रूप में था। बताया जा रहा है कि यह कच्चा सोना है। इसकी कीमत करीब 21 करोड़ रुपये है। जो कि हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर स्थित एजे गोल्ड रिफाइनरी में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार चालक समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 420 और 120 के तहत केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 8
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
वहीं, पुलिस ने हमीरपुर जिला के एक गोल्ड कारोबारी के ठिकानों पर चंडीगढ़ और हिमाचल आयकर विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। बुधवार शाम पांच बजे चंडीगढ़ से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने हमीरपुर स्थित आयकर विभाग के अफसरों को साथ लेकर कारोबारी के घर, रिफाइनरी समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने कारोबार से जुड़ी तमाम फाइलें और नया-पुराना रिकॉर्ड खंगाला है। देर रात टीम रिकॉर्ड की जांच करती रही। बता दें कि उक्त कारोबारी विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है।
विज्ञापन
6 of 8
मोहाली एयरपोर्ट रोड पर कार से मिला 160 किलो सोना
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि उक्त कारोबारी करीब आधा दर्जन देशों से सोने का आयात करता है। इसके बाद अपनी रिफाइनरी में तैयार सोने को हिमाचल समेत अन्य राज्यों में बैठे कारोबारियों को सप्लाई करता है। मंगलवार को मोहाली एयरपोर्ट के समीप पुलिस के नाके में तलाशी अभियान के दौरान हमीरपुर नंबर की गाड़ी से 160 किलो सोना बरामद हुआ था। पंजाब पुलिस ने सोना और गाड़ी को जब्त कर उसमें सवार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है।
विज्ञापन
7 of 8
मोहाली एयरपोर्ट रोड पर कार से मिला 160 किलो सोना
- फोटो : अमर उजाला
उधर, आयकर विभाग के अधिकारी सुरेश कठियाल ने बताया कि सोना कारोबारी के ठिकानों पर पहुंच कर रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। गोल्ड रिफाइनरी के मालिक प्रभात चौधरी ने कहा कि मैं वर्षों से सोने का कारोबार कर रहा हूं। नादौन में हमारी रिफानरी है, जहां सोने को तैयार कर बंगलूरू समेत अन्य शहरों में सप्लाई किया जाता है। एयरपोर्ट से आते समय पंजाब पुलिस ने सोने को कब्जे में लिया है लेकिन हमने सारे रिकॉर्ड और बिल पेश कर दिए हैं। कुछ भी गैरकानूनी नहीं है।
मोहाली में दिल्ली एयरपोर्ट से पहुंचे 21 करोड़ रुपये के रॉ गोल्ड के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। यह पूरा मामला सीबीआई, आयकर विभाग, एक्साइज और कस्टम विभाग को दे दिया गया है। ये एजेंसियां अब इस पूरे मामले को खंगालेंगी। यह जानकारी बुधवार को पंजाब विधानसभा चुनाव में नोडल अधिकारी एडीजीपी वीके भावरा ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से गठित टीमें पूरे प्रदेश में छानबीन में जुटी हैं, जल्दी ही सच सामने आ जाएगा।