फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: मौत से पहले आखिरी सेल्फी, हादसा ऐसा कि इंजन के नीचे पड़ी मिली लाश

Mon, 09 Jan 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 11
भयानक हादसे में 4 की मौत - फोटो : अमर उजाला
चंद मिनट पहले सेल्फी, हाथों में बीयर की बोतलें और फिर ऐसा हादसा जिसको जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। देखिए
विज्ञापन

2 of 11
भयानक हादसे में 4 की मौत
लुधियाना के मुल्लांपुर के गांव देतवाल के पास नहर किनारे बनी सड़क पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया। 
विज्ञापन

3 of 11
भयानक हादसे में 4 की मौत
टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चारों युवाओं के शव गाड़ी में ही फंस गए। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया। मारे गए चारों युवाओं की पहचान ईशानी, रिशिका बस्सी, संयम अरोड़ा और गोरिश कुमार के रुप में हुई है। 

4 of 11
भयानक हादसे में 4 की मौत
जानकारी के अनुसार गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना में पढ़ने वाली ईशानी और रिशिका बस्सी अपने दोस्त संयम अरोड़ा, गोरिश और अक्षित के साथ सिधवां नहर के किनारे जा रही थी। उनकी गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार कार होने के कारण गांव देतवाल के पास कार बेकाबू हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। आवाज सुनते ही गांव के लोग पहुंचे लेकिन तब तक चारों युवाओं की मौत हो चुकी थी। जबकि अक्षित की सांस चल रही थी। 
विज्ञापन

5 of 11
भयानक हादसे में 4 की मौत
ईशानी के पिता कॉरपोरेशन के जोन-डी में क्लर्क है। संयम ने तीन महीने पहले ही नई होंडा सिटी कार ली थी। कॉलेजों में छुट्टी होने के चलते सभी घर पर ही रह रहे थे। उन्होंने शुक्रवार की सुबह बाहर घूमने जाने का प्लान बनाया। जिसके चलते सभी दोपहर 1 बजे के करीब घर से कार में सवार होकर निकल गए। कार को गौरीश चला रहा था।
विज्ञापन

6 of 11
भयानक हादसे में 4 की मौत
जानकारी के अनुसार संयम अरोड़ा गाजियाबाद के एक कॉलेज से बी-टेक कर रहा है और उसके पिता की फाउंटेन चौक में अरोड़ा रिफ्रेशमेंट के नाम से दुकान है। गौरीश मंडी गोबिंदगढ़ के एक कॉलेज से इंजीनयिरिंग और ईशानी लुधियाना के गवर्नमेंट कॉलेज में बीए फाइनल की स्टूडेंट है।
विज्ञापन

7 of 11
भयानक हादसे में 4 की मौत
सभी ने पहले नहर किनारे बने शराब के ठेके पर चार बीयर की बोतलें लीं। इसके बाद उन्होंने कार गांव ईसेवाल की तरफ मेन रोड पर डाल ली। दोपहर सवा दो बजे के करीब जब वह गांव देतवाल के पास पहुंचे तो कार का एकदम बैलेंस बिगड़ गया। जिस कारण कार सड़क की साइड पर लगे पत्थर से टकराने के बाद टेक-ऑफ कर 8 फीट ऊपर पेड़ से जा टकराई।

8 of 11
भयानक हादसे में 4 की मौत
हालांकि कार सवारों ने शराब पी थी कि नहीं इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। पांचों स्टूडेंट्स फिरोजपुर रोड से होते हुए नहर के किनारे बने शराब के ठेके पर पहुंचे। वहां उन्होंने बीयर की 4 बोतलें लीं और कार से उतरकर गाने लगाकर नाचना शुरू कर दिया।

9 of 11
कार हादसा - फोटो : ANI
15-20 मिनट नाचने के बाद उन्होंने पास में चाय की दुकान लगाते बुजुर्ग से बैठने की इजाजत मांगी। बुजुर्ग ने बताया कि पांचों सही से चल नहीं पा रहे थे। वहां पर कुछ देर बैठने के बाद जब सभी जाने लगे तो बुजुर्ग ने उन्हें जाने से रोका था कि बच्चों कार ध्यान से चलाना, तुम नशे में हो, देखना कोई हादसा न हो जाए।

10 of 11
कार हादसा - फोटो : ANI
जिसके बाद उन्होंने बुजुर्ग से ईसेवाल की तरफ इशारा कर आगे रास्ता खुला होने की बात कही। बुजुर्ग ने रास्ता आगे सही होने का कहा तो सभी कार में सवार होकर निकल गए। बुजुर्ग ने बताया कि उनके जाने से कुछ मिनट बाद पता लगा कि आगे एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन

11 of 11
भयानक हादसे में 4 की मौत
जैसे ही हादसा हुआ तो राहगीर भागकर कार के पास पहुंच गए। हादसे के समय कार का इंजन टूट कर अक्षित के ऊपर आ गिरा। लोगों ने उसके ऊपर से इंजन हटाया और उसे कार में डालकर अस्पताल ले गए। लोगों ने ईशानी की सांस चलती देख उसे बाहर निकाला। चेस्ट प्रेस करने पर भी उसकी सांस बराबर नहीं हुई और मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें