फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चरर के बेटे ने MDU रोहतक के हॉस्टल में लगाया फंदा, लॉ का स्टूडेंट था

Fri, 23 Dec 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
एमडीयू रोहतक के हॉस्टल में करनाल के सुमित ने की सुसाइड
लेक्चरर के इकलौते बेटे ने हॉस्टल में फंदा लगाकर जान सुसाइड कर ली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। देखिए किस हाल में मिला शव?
विज्ञापन

2 of 9
एमडीयू रोहतक के हॉस्टल में करनाल के सुमित ने की सुसाइड
एमडीयू रोहतक के विंध्य हॉस्टल में लॉ के स्टूडेंट सुमित ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुमित करनाल के आरके पुरम निवासी लेक्चरर का 22 वर्षीय इकलौते बेटा था। मां कमलेश गृहणी हैं। सुमित से बड़ी एक बहन मंजू शर्मा है, जो पानीपत के एक निजी कॉलेज में लेक्चरर है। छह महीने पहले उसकी शादी हुई है।
विज्ञापन

3 of 9
एमडीयू रोहतक के हॉस्टल में करनाल के सुमित ने की सुसाइड
घटना की जानकारी सुबह 10:55 बजे तब हुई जब लॉ का ही एक जूनियर छात्र अपना मोबाइल फोन लेने उसके कमरे में गया। जब देर तक सुमित ने दरवाजा नहीं खोला तो छात्र ने उसे बार-बार खटखटाया। धक्का लगने से दरवाजा खुद ही खुल गया। दोस्त का शव पंखे से लटका देखकर छात्र सहम गया। उसने तुरंत इसकी जानकारी विवि प्रशासन को दी। इसके बाद पुलिस, एसएफएल और छात्र के परिजनों को जानकारी दी गई।

 

4 of 9
एमडीयू रोहतक के हॉस्टल में करनाल के सुमित ने की सुसाइड
करनाल से पहुंचे छात्र के माता-पिता ने सुमित की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं लग पाया था। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के एलएलबी पांच वर्षीय कोर्स में चार साल पहले करनाल निवासी सुमित शर्मा ने दाखिला लिया था। वह विंध्य हॉस्टल के कमरा नंबर 204 में रहकर फोर्थ ईयर की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

5 of 9
एमडीयू रोहतक के हॉस्टल में करनाल के सुमित ने की सुसाइड
सुबह सुमित की खुदकुशी की खबर मिलते ही विवि प्रशासन और विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में विवि परिसर और हॉस्टल के बाहर भारी संख्या में विद्यार्थी एकत्रित हो गए। जानकारी मिलते ही हॉस्टल के चीफ वार्डन, विवि के प्रशासनिक अधिकारी, सिक्योरिटी गार्ड और पीजीआई थाने की पुलिस पहुंच गए।
विज्ञापन

6 of 9
एमडीयू रोहतक के हॉस्टल में करनाल के सुमित ने की सुसाइड
परिजनों के करनाल से आने तक पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में नहीं लिया। दोपहर में एसएफएल की टीम परिजन, विवि के वीसी बीके पूनिया व रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज के साथ पहुंची तो छात्र का कमरा खोला गया। दोपहर 2:50 तक कमरे की जांच की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस ले गई। इसके बाद कमरे को ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन

7 of 9
एमडीयू रोहतक के हॉस्टल में करनाल के सुमित ने की सुसाइड
तलाशी में नहीं मिला सुसाइड नोट: पीजीआई थाने के एसएचओ मनजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। यह हत्या है या आत्महत्या, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया है।

 

8 of 9
एमडीयू रोहतक के हॉस्टल में करनाल के सुमित ने की सुसाइड
मजबूत था बेटा, नहीं कर सकता आत्महत्या: सुमित के लेक्चरर पिता और मां का कहना था कि उनका बेटा मजबूत मानसिक स्थिति वाला था। वह पॉजिटिव सोच, मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व वाला युवक था। आत्महत्या जैसा कमजोर कदम वह उठा ही नहीं सकता है। उसकी हत्या की गई है। शर्मा दंपति बेटे को वकील बनाने का सपना संजोए थे।
विज्ञापन

9 of 9
एमडीयू रोहतक के हॉस्टल में करनाल के सुमित ने की सुसाइड
गौरतलब है कि एमडीयू के गंगा हॉस्टल में तीन माह पहले एमकॉम की एक छात्रा ने खुदकुशी की थी। छात्रा ने भी फंदा लगाकर जान दी थी। विवि के हॉस्टल में तीन माह बाद एक और आत्महत्या की घटना से विद्यार्थी डरे हुए हैं। इससे पहले, साल 2015 में सात दिसंबर को भगीरथ हॉस्टल में बीफॉर्मा की छात्रा ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें