बच्चा न होने पर महिला की मानसिक परेशानी इतनी अधिक बढ़ी कि तड़के 4 बजे 60 फुट उंचे मॉल से कूदकर उसने जान दे दी। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 5
lady suicide1
- फोटो : amarujala
घटना, पंचकूला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर स्थित अमरावती एन्क्लेव कॉलोनी में बने इनोक्स एनएच 22 मॉल में हुई। पर्स से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह बच्चे न होने से मानसिक रूप से परेशान थी। मौके पर डीसीपी पंचकूला अनिल धवन, एसीपी कालका राजेश कुमार, थाना प्रभारी पिंजौर दीपक शर्मा के अलावा सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
3 of 5
lady suicide
- फोटो : amarujala
मृतका की शिनाख्त नीलम उम्र करीब 34 साल निवासी एचएमटी कॉलोनी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। वह मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों की शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि उसने करीब 5 बजे मॉल की छत पर पर्स देखा। उसने इधर उधर देखा तो पता चला कि किसी महिला ने छत से छलांग लगा दी है। इसकी सूचना उसने अपने अफसर को दी।
4 of 5
lady suicide
- फोटो : amarujala
सीसीटीवी में दिखी मृतका नीलमः सीसीटीवी फुटेज में मृतका करीब सवा 4 बजे के छत की ओर चढ़ती हुई नजर आई है। लेकिन छत से गिरने की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं है। महिला ने मॉल की पिछली तरफ छलांग लगाकर सुसाइड किया है।
मृतका के पति रविकांत ने बताया कि उसकी पत्नी डीसी रेट पर कांट्रैक्ट बेस पर पंचकूला में लगी थी। मंगलवार को सुबह वह अपनी पत्नी को पंचकूला कार्यालय में छोड़ कर अपने काम पर मनीमाजरा चला गया। रविकांत ने बताया कि शाम को लगभग 5 बजे जब उसने फोन किया तो उसकी पत्नी ने फोन नहीं उठाया। उसने करीब 10 बार फोन किया बाद में सिक्योरिटी इंचार्ज ने फोन उठाया और मामले की जानकारी दी।