पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता था, पत्नी और बच्चों ने मिलकर छापा मारा तो वह गर्लफ्रेंड को छोड़कर भाग गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
अमृतसर में महिला ने पति की गर्लफ्रेंड के घर छापा मारा
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के अमृतसर की है। ग्रीन एवेन्यू में गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे पति जगदीप को पकड़ने के लिए पत्नी ममता ने बच्चों और कुछ महिलाओं के साथ छापा मारा।
विज्ञापन
3 of 5
अमृतसर में महिला ने पति की गर्लफ्रेंड के घर छापा मारा
- फोटो : अमर उजाला
ममता और बच्चों ने दरवाजा खटखटाया तो जगदीप बाहर आया तो उसके हाथ पैर फूल गए। ममता ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह छूटकर भाग गया। इस बीच गर्लफ्रेंड ने दरवाजा बंद करके कुंडी लगा ली।
4 of 5
अमृतसर में महिला ने पति की गर्लफ्रेंड के घर छापा मारा
- फोटो : अमर उजाला
हंगामे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मोके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन गर्लफ्रेंड ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने ममता की शिकायत दर्ज कर ली।
अमृतसर में महिला ने पति की गर्लफ्रेंड के घर छापा मारा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दी शिकायत में अजनाला निवासी ममता ने बताया कि उसकी शादी करीब 17 साल पहले जगदीप सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन पति उन्हें छोड़कर अन्य महिला के साथ रहने लगा था, तभी से वह परेशान थी।