मां को नांदेड़ साहिब जाने के लिए ट्रेन टिकट मिल गया, लेकिन बेटे को नहीं मिली तो वह ट्रेन के आगे कूद गया। देखिए तस्वीरें।
2 of 4
नांदेड़ साहिब ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान सतनाम सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी जलालाबाद के रूप में हुई। युवक के ट्रेन तले आने की सूचना मिलते ही उसे रोका दिया गया। बीस मिनट बाद ट्रेन को नांदेड़ साहिब के लिए रवाना किया। साथ ही डीसी ईशा कालिया ने पीड़ित परिवार को सतनाम सिंह का अंतिम संस्कार करने के लिए दस हजार रुपये देने की घोषणा की और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने की बात कही।
3 of 4
नांदेड़ साहिब ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, जलालाबाद रेलवे स्टेशन से डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने ट्रेन नांदेड़ साहिब के लिए रवाना की थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन से चली कि प्लेटफार्म के दूसरी तरफ बैठे युवक ने उसके नीचे आकर खुदकुशी कर ली। युवक के शरीर के दो हिस्से हो गए। शव की हालत ऐसी थी कि कपड़े में बांध कर ले जाना पड़ा।
नांदेड़ साहिब ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
नगर काउंसिल के पार्षद मंगल सिंह ने बताया कि सतनाम की मां ने टिकट मांगी थी। वीरवार तक टिकट नहीं दी थी, लेकिन शुक्रवार को उसकी मां को टिकट दे दी थी। सतनाम भी नांदेड़ साहिब जाने की जिद कर रहा था। मानसिक तौर पर परेशान रहने के कारण उसकी मां उसे साथ नहीं ले जाना चाहती थी। ऐसा नहीं है कि सतनाम को टिकट नहीं दी गई। इसके चलते उसने ये कदम उठा लिया।