शादी को 6 महीने हुए थे, चूड़ा भी नहीं उतरा था अभी। पहला ही करवा चौथ था कि उससे पहले ही सुहाग उजाड़ गया। पति को ऐसे मौत आई कि जानकर आंसू आ जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
चंडीगढ़ में दामाद की मौत
घटना चंडीगढ़ की है। मनीमाजरा ने एक शख्स ने अपने ही दामाद की गला रेत कर हत्या कर दी। मामला पैसों का था। आरोपी ससुर को मनीमाजरा पुलिस ने शनिवार कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने कहा कि सौदागर को रिमांड पर लेकर जांच की जाएगी कि हत्या की वारदात में और लोग तो शामिल नहीं है। इसके अलावा हत्या की वजह की तहकीकात की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 7
चंडीगढ़ में दामाद की मौत
पुलिस का मानना है कि सौदागर कुछ छुपाने की कोशिश कर रहा है। गौरतलब है कि मोरीगेट मोहल्ला निवासी सौदागर पर आरोप है कि उसने वीरवार दोपहर को डेढ़ बजे अपने की दामाद रफतअली की कलाग्राम के सामने और माडर्न कांप्लेक्स डुप्लेक्स हाउस के पीछे वाले जंगल में तेज हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। शुक्रवार शाम पुलिस ने सुसर की निशानदेही पर शव डुप्लेक्स के पीछे वाले गेट के सामने के जंगल में जाकर बरामद कर लिया।
4 of 7
चंडीगढ़ में दामाद की मौत
रफत संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान ओपी बुद्धिराजा की मार्केट में लेबर का काम करता था। जबकि उसकी पत्नी रवीना मनीमाजरा अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है। बुद्धिराजा ने बताया कि वीरवार दोपहर रफत का ससुर सौदागर उनकी दुकान पर आया और उसे साथ लेकर चला गया। शुक्रवार सुबह रफत की पत्नी रवीना का फोन आया कि उसका पति रात को घर नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अपनी दुकान के सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग चेक की।
विज्ञापन
5 of 7
चंडीगढ़ में दामाद की मौत
साथ ही आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। फुटेज में पता चला कि सुसर ही रफत को साथ लेकर गया था। इसके बाद उन्होंने मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में रफत के गुम होने की सूचना दी। रफत अली और रवीना की शादी छह माह पहले हुई थी। रवीना ने पुलिस को बताया कि उसको अपने पिता पर शक है कि वह रफतअली के साथ कुछ भी कर सकता है। क्योंकि दोनों में झगड़ा होता था। जिस कारण वह पहले दिल्ली जाकर अलग होकर रहने लगे थे।
विज्ञापन
6 of 7
चंडीगढ़ में दामाद की मौत
उसके बाद इसी महीने वापिस मनीमाजरा लौटे थे, और 15 दिन पहले बुद्धिराजा सुपर मार्केट पर काम करने लगा था। पुलिस ने रवीना की शिकायत दर्ज करने के बाद उसके पिता सौदागर को घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सौदागर ने स्वीकार कर लिया कि उसने अपने दामाद की गला काट कर हत्या कर थी। जिसके बाद फिर तुरंत मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार डुप्लेक्स के पीछे वाले जंगल में पहुंचे।
यहां पर रफ्त अली का शव गला काट कर फेंका हुआ था। पुलिस ने रफतअली की हत्या करने के जुर्म में सुसर सौदागर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। सौदागर पीजीआई में नौकरी करता है। बेटी और बेटे की सैलरी अपने पास रखने के चक्कर में उसने दामाद को मौत के मुंह में पहुंचा था। आस पास रहने वाले लोगों का कहना कि वह अपनी बेटी की रफतअली से हुई शादी से खुश नही था। ऐसे में मामला ऑनर किलिंग का है।