दो बहनों ने सुसाइड नोट में जिंदगी का दर्द उड़ेला और जान दे दी। दोनों ने सुसाइड नोट में जो कुछ लिखा, पढ़कर पुलिस वालों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
2 of 7
सेक्स रैकेट
घटना पंजाब के जालंधर की है। स्थानीय लद्देवाली रोड पर सोमवार रात को दो युवतियां बेहोश मिली थीं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थीं। दोनों ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उन्होंने कोमल व उसके भाई हनी पर आरोप लगाया कि दोनों उन्हें परेशान करते थे। हनी उन्हें नशे का डोज भी देता था। इसके अलावा वे उनसे जिस्मफिरोशी करने के लिए मजबूर करते थे।
विज्ञापन
3 of 7
सेक्स रैकेट
लड़कियों ने सुसाइड नोट में लिखा कि इसी से दुखी होकर वे जान दे रही हैं। लड़कियों ने लिखा कि कोमल बहुत गंदी है। इतनी गंदी, कि हम उसकी शक्ल नहीं देखना चाहती। वह हमसे धंधा करवाती थी। उसने हमें कॉल गर्ल बना दिया था। हमसे जिस्मफरोशी का जबरन धंधा करवाती थी। अब और बर्दाश्त नहीं होता, इसलिए सभी दोस्तों को अलविदा।
4 of 7
सेक्स रैकेट
गौरतलब है कि स्थानीय लद्देवाली रोड पर सोमवार रात को दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों बेसुध हालत में लद्देवाली रोड पर मिली थीं। किसी राहगीर ने इन्हें देखकर थाना रामामंडी पुलिस को सूचित किया। पुलिस उनको अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को दोनों की मौत हो गई। पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
5 of 7
सेक्स रैकेट
इस सुसाइड नोट में उन्होंने मकसूदां इलाके की रहने वाली कोमल व उसके भाई हनी पर आरोप लगाते हुए उन्हें आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लिखा है कि आरोपी भाई-बहन उन्हें न केवल अवैध कार्यों के लिए मजबूर करते थे, बल्कि उनको हेरोइन का डोज भी देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
6 of 7
सेक्स रैकेट
सहायक सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह ने बताया कि दोनों युवतियां पेशे से डांसर थीं। यही वजह थी कि उनके परिवार वालों ने उनसे किनारा कर रखा था। दोनों की पहचान रेखा पुत्री महिंदर सिंह निवासी बठिंडा और रजनी पुत्री रहीश चंद्र निवासी पूरणपुर (जालंधर) के रूप में हुई है। एसीपी सेंट्रल सतिंदर चड्डा का कहना है कि दोनों युवतियां करीब 19 साल की उम्र की हैं।
मेजर सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब चार वर्षों से परिवार से अलग रह रही थीं। वे दोनों रामामंडी इलाके में कमरा किराये पर लेकर काफी समय से साथ रहीं, लेकिन बाद में किराया न दे पाने के कारण कमरा खाली करना पड़ा। रजनी अपने परिवार के पास पूरणपुर चली गई और रेखा भी उसके साथ वहीं पहुंच गई। चार दिन बाद परिवार वालों ने रेखा को अपने यहां रखने से मना कर दिया। इसके बाद रेखा और रजनी अलग हो गईं।