फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों को किडनैप करता और फिर... एक 'बेबी किलर' की दरिंदगी की कहानी

Tue, 04 Jul 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
बच्ची से रेप
वो मासूम बच्चियों को किडनेप करता और फिर उनके साथ हैवानियत का घिनौना खेल खेलता। पढ़िए एक बेबी किलर की दरिंदगी की कहानी, रूह कांप जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
पंजाब के जालंधर में दो दिन पहले आठ साल की बच्ची के अपहरण और हत्या की घटना में गिरफ्तार राजिंदर कुमार निवासी बस्ती गुजां ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आरोपी फरवरी में आठ साल की बच्ची के अपहरण व उसके साथ दुष्कर्म और बाद में हत्या की बात कबूल की है। आरोपी पहले भी मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में जेल की हवा खा चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
बच्ची के साथ दुराचार किया
पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा, एडीसीपी सुडन विजी ने प्रेस वार्ता में बताया कि दो दिन पहले थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को एक बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर राजिंदर कुमार निवासी बस्ती गुजां को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो सामने आया कि राजिंदर कुमार ने फरवरी में भी बस्ती मिट्ठू से एक आठ साल की बच्ची का अपहरण किया था।

4 of 6
बच्‍ची - फोटो : amar ujala
एक धार्मिक कार्यक्रम से वह बच्ची को प्रसाद दिलाने का बहाना बनाकर साइकिल पर बैठाकर होशियारपुर रोड पर ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके कपड़ों से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कमिश्नर सिन्हा ने बताया कि राजिंदर कुमार आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और वह मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता है।
विज्ञापन

5 of 6
बच्ची के साथ दुराचार किया
वर्ष 2002 में उसने रिक्शा पर जा रही छह व आठ साल की बच्चियों के साथ भी दुराचार की कोशिश की थी, जिसमें उसको साढ़े तीन साल की सजा हो गई थी। केस में जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया और 2007 में उसने तीन साल की बच्ची के साथ रेप कर दिया, जिसमें राजिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। केस में 10 साल की सजा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rape with minor girl
सजा पूरी होने के बाद वह जेल से बाहर आया और फरवरी 2017 में आठ साल की बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें