फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी ने निगला जहर, कॉपी पर लिखे सुसाइड नोट में बताई ये वजह

Sun, 16 Apr 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
नौजवान ने मौत को गले लगा लिया
भारतीय रेलवे में काम कर रहे एक नौजवान ने मौत को गले लगा लिया। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें देखिए क्या लिखा है...
विज्ञापन

2 of 7
नौजवान ने मौत को गले लगा लिया
घटना हरियाणा के हिसार की है। भिवानी सेक्टर-13 निवासी राजन शर्मा ने सोरखी के पास जहर पी लिया। दिल्ली में रेलवे के कंट्रोल रूम में सीनियर ट्रेन क्लर्क राजन ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने ब्लैकमेलिंग से तंग होकर जहर पीया है। उसने चार जानकारों को 26.50 लाख रुपये ब्याज पर उधार दे रखे थे। इन लोगों ने रकम हड़पने के लिए मनाली के एक होटल में एक युवती के साथ उसकी अश्लील क्लिप बना ली।
विज्ञापन

3 of 7
नौजवान ने मौत को गले लगा लिया
क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस के अनुसार राजन ने मरने से पूर्व बयान देकर कहा कि उसने मनोज को 22.50 लाख रुपये दो प्रतिशत ब्याज पर दे रखे थे। मनोज और बिट्टू ने पैसे लिये थे। दो लाख रुपये कोकी और सवा लाख रुपये संदीप ने ले रखे हैं। बाकी ब्याज मिलाकर सारा हिसाब साढे़ छब्बीस लाख रुपये का बैठता है। रुपये देने के लिए दो महीने से चक्कर कटवा रहे थे।

4 of 7
नौजवान ने मौत को गले लगा लिया
चारों उसे साजिश के तहत मनाली ले गए। मनोज ने वहां एक होटल के कमरे में एक युवती के साथ उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। क्लिप बनाने के बाद ब्लैकमेल करते हुए पैसे मांग रहे थे। वीरवार शाम घर से कार में सोरखी आया। उसने जिंदगी से तंग होकर भिवानी की अनाज मंडी से सल्फास खरीदी। उसने सोरखी से एक कॉपी, पानी की बोतल और गिलास खरीदे। उसने महम से चलकर सोरखी के पास सल्फास पी ली।
विज्ञापन

5 of 7
नौजवान ने मौत को गले लगा लिया
राजन ने मरने से पहले पुलिस को बयान देकर कहा कि उसने उस कॉपी में सब कुछ लिख दिया है। मैने मम्मी का फोन आने पर उन्हे बता दिया था। वीडियो मेरी और एक लड़की की है। लड़की को मैं नहीं जानता। वह मनाली की थी। होटल का कार्ड भिवानी में मेरी दराज में रखा है। मैंने दुखी होकर यह कदम उठा लिया है। मैं चाहता हूं, इन्हें छोड़ें न। मेरे सारे पैसे 26.50 लाख ब्याज समेत मिलने चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
भिवानी के सेक्टर 13 निवासी मृतक के भाई अमन ने बताया कि मेरा बड़ा भाई राजन अविवाहित था। हमारे पिता वीरेंद्र शर्मा दिल्ली में रेलवे कर्मचारी थे। उनकी दो साल पहले मौत हो गई थी। पिता की जगह राजन डेढ़ साल पहले रेलवे में दिल्ली में लगा था। राजन ने वीरवार शाम को मां उर्मिला के पास फोन कर जहर पीने की बात कही थी। हमने मौके पर पहुंचकर राजन को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। राजन ने शुक्रवार दोपहर को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
suicide
भिवानी के युवक राजन की यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। हमने उस बारे में मनोज, बिट्टू, कोकी और संदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- छत्रपाल सिंह, एसएचओ बास थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें