पंचायत का तुगलकी फरमान देखिए। शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को अवैध संबंध रखने पर मुंह काला कर जूतों की माला पहनाई गई। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
महिला और उसके प्रेमी को पंचायत ने अपमानित किया
- फोटो : अमर उजाला
मामला, अंबाला जिले का है। हालांकि मामला एक महीने पुराना है लेकिन युवक ने अब पुलिस को शिकायत दी है। सरपंच, फोटोग्राफर सहित कई पर मामला दर्ज हो गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
महिला और उसके प्रेमी को पंचायत ने अपमानित किया
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल होने के बाद जो कहानी सामने आ रही है उसके मुताबिक बलदेव नगर अंबाला के रहने वाले एक युवक के जिले की ही अन्य विवाहिता के साथ अवैध संबंध थे। आरोप है कि युवती अपने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर युवक के साथ अवैध संबंध बनाती थी।
4 of 6
महिला और उसके प्रेमी को पंचायत ने अपमानित किया
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि एक महीने पहले गांव के कुछ युवक सुबह 4 बजे गूगा माड़ी से लौट रहे थे, इस दौरान उन्होंने युवक व युवती को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई और युवक व युवती का मुंह काला कर उन्हें जूतों की माला पहनाई गई और उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया।
विज्ञापन
5 of 6
महिला और उसके प्रेमी को पंचायत ने अपमानित किया
- फोटो : अमर उजाला
युवक ने पुलिस को पंजोखरा थाने में शिकायत दी तो पुलिस ने बरनाला गांव के सरपंच हरजीत सिंह, उसके भाई काला उर्फ पेठा, राजिंद्र उर्फ राजू, फोटोग्राफर हरजीत सिंह उर्फ कालू सहित अन्य लोगों पर अश्लील मूवी बनाने, मारपीट करने व धमकी देने का केस दर्ज किया।
महिला और उसके प्रेमी को पंचायत ने अपमानित किया
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत में युवक ने कहा है कि उक्त लोगों ने उस पर गांव की एक युवती से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसको जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया। बताते हैं कि थाना प्रभारी ने उसे नामजद लोगों को गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया था। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।