फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का रौब दिखाते हुए बाप-बेटे ने गर्भवती नर्स को पीटा

Sun, 25 Sep 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
नर्स को थप्पड़ मार रहा सरपंच - फोटो : अमर उजाला
आखिर ऐसा क्या हुआ था, जो सत्ता का रौब दिखाते हुए बाप-बेटे ने गर्भवती नर्स को पीट दिया। पूरा मामला जानकर हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
वीडियो में सरपंच का बेटा - फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के मोगा की है। मामले का वी​डियो वायरल होते ही प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन होने लगा। प्रदेश की सियासत में भी देखते ही देखते मामला गरमा गया। लोगों के गुस्से और विपक्ष के तीखे तेवर देखते हुए बाघापुराना पुलिस ने दोनों पिता -पुत्र पर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

3 of 6
नर्स को थप्पड़ मार रहा सरपंच - फोटो : अमर उजाला
गुरमेल सिंह ने बताया कि पीड़ित नर्स के बयानों पर अकाली सरपंच परमजीत सिंह और उसके बेटे गुरजीत सिंह के खिलाफ धारा 323, 451 और 506 आईपीसी के तहत मारपीट और इज्‍जत पर हाथ डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वहीं सियासी गलियारों में भी मामले की खूब निंदा हो रही है। 'आम आदमी पार्टी' की टीम तो पीड़िता के घर तक पहुंच गई और मामले की जांच करने की मांग की।

 

4 of 6
नर्स को धक्का मार रहा सरपंच - फोटो : अमर उजाला
शिक्षामंत्री और अकाली दल के प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि घटना निंदनीय है। किसी भी महिला से दुव्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसकी भी गलती होगी, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। भले ही वह अकाली दल से संबंधित ही क्यों न हो। महिला कांग्रेस नेता परपीत कौर बराड़ के नेतृत्व में अकाली सरकार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पुतला फूंककर रोष जताया गया।
विज्ञापन

5 of 6
नर्स को धक्का मार रहा सरपंच - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने इस वीडियो की जांच कराने की मांग की है। साथ ही, कहा कि यह घटना निंदनीय है। महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार  किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मांग की कि मामले की जांच गहराई से की जानी चाहिए। कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि नर्स के साथ मारपीट करने वाले अकाली नेता और उसके बेटे को फांसी की सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वीडियो में नर्स को धक्का मार रहा सरपंच - फोटो : अमर उजाला
हुआ यूं कि 22 सितंबर की दोपहर को करीब 1 बजे गांव आलमवाला का सरपंच परमजीत सिंह उसका बेटा गुरजीत सिंह किसी मरीज का बिल बनवाने के लिए डॉ. राहुल के पास गए। वह भी वहीं पर बैठी थी। तभी डाक्टर ने उन्हें 10 मिनट इंतजार करने और बाहर बैठने को कहा। इतने में अकाली सरपंच उन पर अपनी पावर का रौब झाड़ने लगा। उसने बीच बचाव करना चाहा तो पहले सरपंच ने उस धक्का मारा और उसके बाद तीन थप्पड़ लगा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें