फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर छात्रों ने मानी होती उस बुजुर्ग की बात तो बच सकती थी जान 

Tue, 10 Jan 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 5
खौफनाक कार हादसा - फोटो :
जिस होंडा सिटी कार में यह हादसा हुआ वह कुछ ही दिनों पहले खरीदी गई थी। हादसे से कुछ देर पहले एक चाय की दुकान के पास इन लोगों ने कार से उतरकर डांस किया और शोर मचाया। 
विज्ञापन

2 of 5
खौफनाक कार हादसा
दरअसल दो दिन पहले लुधियाना में हुआ भयानक कार हादसे को लोग चाहकर भी भूल नहीं पा रहे हैं। इसमें चार छात्रों की मौत हुई जबकि एक अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है। साउथसिटी रोड पर होंडा सिटी कार सड़क के किनारे लगे पत्थर से टकराने के बाद टेक-ऑफ कर 8 फीट ऊपर पेड़ से टकराई थी।
विज्ञापन

3 of 5
खौफनाक कार हादसा
आवाज सुनते ही गांव के लोग पहुंचे लेकिन तब तक चारों युवाओं की मौत हो चुकी थी। जबकि अक्षित की सांस चल रही थी। हादसे के बाद का मंजर रूह कंप-कंपा देने वाला था। मरने वालों के परिजनों का तो रो-रोकर बुरा हाल था। लेकिन इसे देखने वालों की आंखे भी नम हो गई थी। 

4 of 5
खौफनाक कार हादसा
जिस होंडा सिटी कार में यह हादसा हुआ वह कुछ ही दिनों पहले खरीदी गई थी। दोपहर दो बजे के करीब जब कार गांव देतवाल के पास पहुंची तो बैलेंस बिगड़ गया और कार दर्दनाक हादसे का शिकार हुई। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ देर पहले एक चाय की दुकान के पास इन लोगों ने कार से उतरकर डांस किया और शोर मचाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खौफनाक कार हादसा
इतना ही नहीं जब ये लोग यहां से चले थे तो दुकान लगाने वाले बुजुर्ग ने इनकी हालत देखकर इन्हें समझाया था कि कार आराम से चलाना क्योंकि ये सभी नशे में नजर आ रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर छात्रों ने उस बुजुर्ग दुकानदार की बात सुनी होती तो हादसा टल सकता था। हादसे के बाद परिजनों ने भी बताया कि वे हमेशा ही कार धीरे चलाने की बात कहते थे और बच्चों को समझाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें