आपने कई एक्सीडेंट देखें होंगे लेकिन ये मामला थोड़ा अलग है। यहां कार से तेज टक्कर के बाद एक टेंपो ने जबरदस्त कहर मचाया, तस्वीरों में देखिए
विज्ञापन
2 of 7
Chandigarh Accident
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में एलांते मॉल के पास शुक्रवार को एक जबरदस्त हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार की टक्कर से टेंपो हवा में उछल गया और सड़क पर ही पलटियां खाता हुआ पास ही खड़े अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त करता हुआ एक स्विफ्ट पर चढ़ गया।
विज्ञापन
3 of 7
Chandigarh Accident
हादसे में चार कारें, एक थ्री व्हीलर और दो मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे से किसी को चोट नहीं पहुंची।
4 of 7
Chandigarh Accident
पुलिस आरोपी कार चालक समेत तीनों युवकों को मौके से ही पकड़कर थाने ले आई। वहां आरोपी की ओर से सभी वाहन मालिकों को उनके नुकसान की भरपाई करने का वादा करने पर उनमें समझौता हो गया। इस पर पुलिस ने कोई केस भी दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 7
Chandigarh Accident
जांच में सामने आया कि कार चालक फरीदाबाद निवासी सोनू के किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। इस कारण वह जल्दी में तेज कार चला रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
6 of 7
Chandigarh Accident
प्रत्यक्षदर्शी और क्षतिग्रस्त हुए थ्री व्हीलर के मालिक कॉलोनी नंबर-4 निवासी हदिश अली ने बताया कि वह मार्केट के साथ लगते चौराहे के समीप खड़ा था। इस दौरान उसका लोडेड थ्री व्हीलर भी सड़क के किनारे ही खड़ा था।
इसी दौरान चौराहे की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और टाटा 407 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोड होने के बावजूद टैंपो पलटियां खाते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त करता गया।