एक सरपंच को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला गया। वारदात की जगह और वजह दोनों हैरान कर देने वाली है, देखिए
विज्ञापन
2 of 10
Sarpanch shot dead in Chandigarh
हत्या के मामले में होशियारपुर के गांव खुर्दा का सरपंच गवाही न दे सके, इसलिए रविवार सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर-38 वेस्ट के गुरुद्वारे के बाहर दो युवकों ने उसे गोलियों से भून दिया। दोनों ने सरपंच पर सात राउंड फायर किए। वारदात से गुरुद्वारे में आयोजित समागम में आए लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
3 of 10
Sarpanch shot dead in Chandigarh
वहीं दोनों युवक दो साथियों की मदद से लुधियाना नंबर की आई-20 कार से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी गांव खुर्दा के चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सतनाम सिंह की 30 अप्रैल को जिला अदालत में हत्या के मामले में गवाही होनी थी। इसमें हमलावर पक्ष के लोग आरोपी थे। होशियारपुर के गांव खुर्दा के सरपंच सतनाम सिंह बिट्टू दो दिन से सेक्टर-38 वेस्ट स्थित गुरुद्वारे में संगत लेकर आ रहे थे। रविवार को भी गुरुद्वारे में समागम चल रहा था।
4 of 10
Sarpanch shot dead in Chandigarh
सतनाम सिंह गांव से ट्रक में संगत लेकर आए थे। करीब साढ़े 11 बजे वह गुरुद्वारे से बाहर ट्रक की ओर आए। इसी दौरान यहां पहले से घात लगाए बैठे दो युवक ट्रक के पास खड़ी आई-20 कार से बाहर निकले और सतनाम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक ने .12 बोर और दूसरे ने पिस्टल से फायर किए। गोली लगने के बावजूद सतनाम सिंह लहूलुहान हालत में वहां से भागे और ट्रक के नीचे टायर के पीछे छिप गए। इसके बावजूद दोनों आरोपी उस पर फायर करते रहे। शुरुआती तौर पर पुलिस को सात राउंड फायर किए जाने के सबूत मिले हैं। इनमें से चार राउंड .12 बोर से और तीन राउंड पिस्टल से किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 10
Sarpanch shot dead in Chandigarh
फायरिंग से गुरुद्वारे में संगत में मचा हड़कंप
गुरुद्वारे के बाहर गोलियां चलने की आवाज से वहां आईं संगत में हड़कंप मच गया। घटना के फौरन बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने जख्मी सरपंच को ट्रक के नीचे से निकाला और उसे पीजीआई ले गए।
विज्ञापन
6 of 10
Sarpanch shot dead in Chandigarh
उपचार के दौरान तोड़ा दम
सरपंच को अधिकांश गोलियां शरीर के निचले हिस्से में लगी थीं। सरपंच के साथ समागम में आए परिजन और गांव के लोग पीजीआई पहुंच गए। दोपहर बाद अधिक खून बहने के कारण सतनाम सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मलोया थाना पुलिस ने खुर्दा गांव निवासी तीरथ, बॉबी, अर्शदीप सिंह और एक अज्ञात (कार चालक) के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
7 of 10
Sarpanch shot dead in Chandigarh
अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
गुरुद्वारे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना पर कई थानों के एसएचओ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एसएसपी ईश सिंघल और डीएसपी साउथ दीपक यादव भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अधिकारियों के आदेश पर आरोपियों की तलाश में टीम होशियारपुर स्थित गांव में भेज दी गई है।
8 of 10
Sarpanch shot dead in Chandigarh
सीएफएसएल ने जुटाए सबूत
पुलिस की एक्सपर्ट की टीम ने भी मौका मुआयना किया और सबूत जुटाए। टीम को मौके से सात खोल बरामद हुए हैं। वहीं एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सेक्टर-36 स्थित सीएफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया। सीएफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का पूरा दौरा करने के बाद सबूत जुटाए।
9 of 10
Sarpanch shot dead in Chandigarh
पहले भी कर चुके हैं हमले
घटना के प्रत्यक्षदर्शी और गांव से संगत को ट्रक में लेकर आए निर्मल सिंह ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि हमलावर उनके ही गांव के हैं। दोनों पक्षों में रंजिश रही है। इससे पहले भी आरोपी उन पर जानलेवा हमले कर चुके हैं। निर्मल के अनुसार दरअसल सतनाम सिंह की इस 30 अप्रैल को जिला अदालत में हत्या के मामले में गवाही होनी थी। इसमें हमलावर पक्ष के लोग आरोपी हैं। सतनाम सिंह उस केस में गवाही न दे सके, इसके लिए ही उस पर हमला किया गया।
आरोपी बॉबी कई मामलों में वांटेड
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें होशियारपुर के खुर्दा गांव और अन्य जगहों पर भेजी गईं हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब की ओर फरार हुए हैं। इसलिए उनके पंजाब में ही छिपे होने की सूचना है। इस आधार पर ही पुलिस ने टीमें पंजाब में भेजी हैं। आरोपियों में बॉबी पंजाब में हत्या और फिरौती के कई मामलों में वांटेड बताया जा रहा है। वहीं अन्य आरोपी भी गैंगस्टर बताए जा रहे हैं।