फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: बेटी को प्रेमी के साथ बर्दाश्त न कर पाया बाप और कर डाला घोर 'पाप'

Thu, 17 May 2018 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
ऑनर किलिंग
बेटी को प्रेमी के साथ देखकर बाप का खून खौल गया। उसके बाद उसने 'पाप' करते हुए दोनों का वो हाल कर दिया, देखकर रूह कांप जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
ऑनर किलिंग
घटना पंजाब के अमृतसर की है। भारत पाक सीमा के साथ सटे कस्बा खेमकरण में प्रेम संबंधों के चलते दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। लड़के के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी तो मामले का खुलासा हुआ। जांच के बाद जस्सा सिंह, उसके भाई शेर सिंह, हरपाल सिंह, उसकी पत्नी मनजीत कौर, मनप्रीत कौर पत्नी हरपाल सिंह, गुल्ला सिंह पुत्र बोहड़ सिंह, राणा पुत्र शेर सिंह और आकाश पुत्र जस्सा सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
ऑनर किलिंग
आरोपी जस्सा सिंह को काबू कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, खेमकरण के वार्ड नंबर 2 निवासी किसान परविंदर सिंह के बेटे हुसनप्रीत सिंह (20) के पड़ोस में रहने वाले किसान जस्सा सिंह की बेटी रमनदीप कौर (19) के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन जस्सा सिंह इसके खिलाफ था। रविवार शाम चार बजे हुसनप्रीत सिंह पशुओं को चारा डालने के लिए घर के साथ बनी हवेली में गया, लेकिन वापस नहीं आया।

4 of 7
ऑनर किलिंग
देर रात तक परिवार हुसनप्रीत सिंह को ढूंढता रहा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परविंदर सिंह को उनकी रिश्तेदारी में लगते भाई दया सिंह ने बताया कि उसके लड़के को जस्सा सिंह का परिवार पकड़कर अपने घर ले गया है। परविंदर सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हो गया। एसएसपी दर्शन सिंह मान और पट्टी के एसडीएम सुरिंदर सिंह की मौजूदगी में दोनों शवों को बरामद किया गया।
विज्ञापन

5 of 7
ऑनर किलिंग
पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम को जस्सा सिंह ने अपने भाई शेर सिंह, हरपाल सिंह, पत्नी मनजीत कौर, भाभी मनप्रीत कौर के साथ मिलकर हुसनप्रीत सिंह के सिर में ट्रैक्टर की रॉड दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। रमनदीप कौर ने जब शोर मचाया तो उन्होंने रॉड मारकर उसकी भी जान ले ली। सबूत मिटाने के लिए रमनदीप कौर का शव जस्सा सिंह के घर के सामने रहते भाई हरपाल सिंह के घर में बने शौचालय के मेन होल में छिपा दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
ऑनर किलिंग
जबकि हुसनप्रीत का शव अपने ही घर के शौचालय के मेनहोल में छिपा लिया। रात भर ढूंढने के बाद सुबह पुलिस के पास पहुंचे हुसनप्रीत के परिजनों ने जस्सा सिंह पर शक जताया तो खेमकरण थाना प्रभारी बलविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जस्सा सिंह को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में जस्सा सिंह ने कहा कि बेटी के कारण उसकी बदनामी हो रही थी, इसलिए हत्याकांड अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
murder amritsar
प्रेम संबंधों के शक के कारण लड़की के परिजनों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। एक आरोपी को काबू कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- दर्शन सिंह मान, एसएसपी, तरनतारन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें